Redmi 9 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, जून में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी जल्द ही टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च कर सकता है। पिछले दिनों में यह फोन शाओमी के आरएफ एक्सपॉजर पेज के साथ ही गूगल प्ले कंसोल और एनबीटीसी व एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। वहीं अब Redmi 9 को ब्लूटूथ सर्टिफाइड भी कर दिया गया है। नई लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं इस सर्टिफिकेशन के बाद उम्मीद की जा रही है कि Redmi 9 अब जल्द ही टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Redmi 9 को ब्लूटूथ एसआईजी पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन को पांच मॉडल नंबर में लिस्ट किया गया है जिनमें M2004J19AG, M2004J19PI, M2004J19C, M2004J19I और M2004J19G शामिल है। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है जिसके साथ मीयूआई 11 की पुष्टि हुई है। रेडमी 9 को यहां ब्लूटूथ 5.0 से सर्टिफाइड किया गया है।

Redmi 9

रेडमी 9 से जुड़े लीक्स की बात करें तो इस फोन को लेकर कहा गया है कि कंपनी इसे मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। इस फोन में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात भी लीक में कही गई है। हालांकि यह भी तय है कि Redmi 9 एक से अधिक वेरिएंट्स में ही लॉन्च किया जाएगा।

redmi-9-listed-on-bluetooth-sig-specs-leaked-quad-camera-mediatek-processor

Redmi 9 को क्वॉड कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में कही गई है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस फोन में देखने को मिलेगा।

यहां आपको बता दें कि आज Redmi 10X भी टेक मंच पर आ रहा है। यह फोन MediaTek Dimensity 820 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। क्यूंकि अभी तक किसी भी कंपनी का कोई भी फोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है। Redmi 10X में मौजूद यह लेटेस्ट चिपसेट 5G इनेबल्ड है। यानि रेडमी 10एक्स भी 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। वहीं चिपसेट की ही बात करें तो यह चिपसेट 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले भी सपोर्ट करता है। ऐसे में उम्मीद है कि Redmi 10X में भी ऐसी ही डिसप्ले दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here