
Vodafone Idea ने कुछ समय पहले ही अपने नाम को रीब्रैंड करते हुए Vi का नाम दिया है। नाम बदलने के साथ ही कंपनी की कोशिश है कि एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों को अपनी ओर खींचे। इसी को देखते हुए Vi ने हाल ही में अपने कई प्लान में ZEE5 प्रीमियम मेंबरशिप फ्री देने की घोषणा की थी। वहीं, अब कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के अकाउंट में 3GB फ्री डेटा क्रेडिट कर रही है, जिसका लाभ यूजर्स 3 दिन तक ले सकते हैं।
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूजर्स ने वोडाफोन अकाउंट में फ्री 3 जीबी डाटा मिलने की जानकारी दी है। Vi की ओर से 3 जीबी डाटा बेनिफिट पूरी तरह से रेंडम है। इसलिए हो सकता है कि आपको यह ऑफर ना मिले। बता दें कि MPCG, गुजरात और मुंबई समेत कई सर्किल के यूजर्स ने यह जानकारी शेयर की है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

गौरतलब है कि 49 रुपये वाला All Rounder पैक रिचार्ज करने पर Vi 3जीबी फ्री डेटा दे रही है। इस रिचार्ज पैक 38 रुपए टॉक टाइम, 100एमबी डाटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन, जैसा कि हमने आपको बताया कि यह ऑफक कुछ यूजर्स को ही दिया जा रहा है।
इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने नए और खास ऑफर के तहत अपने चुनिंदा प्लान के प्री-पेड ग्राहकों को एक साल के लिये जी5 का नि:शुल्क सालाना सब्सक्रिप्शन दे रही है। यह सुविधा कुल 5 प्लान्स में ऑफर की जा रही है, इनकी कीमत 355 रुपए, 405 रुपए, 595 रुपए, 795 रुपए और 2,595 रुपए के प्लान है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel: 2GB डेली डाटा और फ्री कॉलिंग वाला किसका प्लान बेहतर?

कंपनी द्वारा इस अनोखी पेशकश के तहत वोडाफोन आइडिया के चुनिंदा प्लान के ग्राहकों को 12 भाषाओं में जी5 का कंटेंट साल भर के लिए नि:शुल्क मिलेगा। यहां क्लिक कर जाने इन पांच प्लान्स में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ।


















