जेब ढीली करने को रहें तैयार, बढ़ सकती है Vodafone Idea के प्लान्स की कीमत!

Join Us icon

कम कीमत में कॉल और डाटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक ओर बूरी खबर सामने आ रही है। हाल में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि मोबाइल यूजर्स के लिए टेलिकॉम सर्विसेज कम से कम 10 प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं। इसके बाद बी एयरेटल की ओर से भी डाटा प्लान की कीमत में बढ़ोतरी का इशारा मिला था। वहीं, अब वोडाफोन आइडिया की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे लग रहा है भारतीय टेलिकॉम की दुनिया में फिर से मिस्ड कॉल के दिन वापस आ सकते हैं। आइए आगे जानते हैं टैरिफ हाइक पर वोडाफोन आइडिया (Vi) की ओर से क्या बयान सामने आया है।

कुमार मंगलम बिड़ला ने दिए संकेत

दरअसल, वोडाफोन आइडिया (जिसे अब वीआई कहा जाता है) जल्द ही भारत में अपनी प्रीपेड और पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी कर सकती है, वार्षिक आम बैठक में वीआई के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की ओर से इस बात के संकेत मिले हैं। कंपनी की ओर से कहा गया कि बड़े हुए टैरिफ की मदद से ही भारत का दूरसंचार क्षेत्र भविष्य में वृद्धि कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिसंबर में हुई टैरिफ बढ़ोतरी स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र की वृद्धि के लिए पर्याप्त नहीं थी। इस बात की जानकारी टेलीकॉमटॉक रिपोर्ट की रिपोर्ट में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

vodafone-india

एजीआर है बकाया

वोडाफोन आइडिया बहुत जल्द ही डेब्यू और इक्विटी के जरिए 25,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी पर करीब 50,000 करोड़ रुपये का एजीआर का बकाया है। इससे पहले इसी महीने उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार कंपनियों को एजीआर के बकाये का भुगतान दस साल में करने की अनुमति दी है। इसकी शुरुआत अगले वित्त वर्ष से होगी। हालांकि, कंपनियों को 10 प्रतिशत बकाया का भुगतान इसी वित्त वर्ष में करना होगा।

Airtel Vodafone Idea Reliance Jio daily 3gb 4g data best plans offers
Photo Credit: iStock

दिसंबर तक महंगे हो सकते हैं प्लान

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में एंटरप्रेन्योर और टीएमटी अडवाइजर संजय कपूर का कहना था कि सर्विस प्रोवाइडर्स को डाटा यूसेज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कम से कम 3-4 डॉलर प्रति यूजर औसत रेवेन्यू की जरूरत हो सकती है। इसी के चलते आने वाली तिमाही तक टैरिफ की कीमत में वृद्धी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio को मात देने BSNL लाया सस्ता प्लान, 49 रुपए में मिलेगा 2GB डाटा

telecom-news

जानें किस कंपनी पर कितना बकाया है।

कुल एजीआर का बकाया 1.69 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, अभी तक सिर्फ 15 टेलीकॉम कंपनियों ने सिर्फ 30,254 करोड़ रुपए ही चुकाए हैं। एयरटेल पर करीब 25,976 करोड़ रुपए, वोडाफोन आइडिया पर 50399 करोड़ रुपये और टाटा टेलीसर्विसेज पर करीब 16,798 करोड़ रुपए का बकाया है। वहीं, जियो पर 195 करोड़ रुपए बकाया था, लेकिन अब कुछ बकाया नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here