
Reliance Jio ने JioPhone यूजर्स के लिए हाल ही में नए वार्षिक प्लान लॉन्च किए हैं। Jio द्वारा पेश किए गए तीनों नए प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी 336-दिनों की वैधता देती है। इसके अलावा इन प्लान्स में अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग भी शामिल है। JioPhone के इन प्लान की कीमतें 1,001 रुपए से शुरू होती हैं। अगर उपयोगकर्ता मंथली रिचार्ज नहीं कराने चाहते तो उनके पास एक साल की वैधता वाले रिचार्ज ऑप्शन भी मौजूद हैं। जियो के इन तीन नए ‘ऑल-इन-वन’ प्लान्स की कीमत 1001 रुपए, 1301 रुपए और 1501 रुपए है। सभी प्लान्स में अलग-अलग डाटा ऑफर किया जा रहा है। लेकिन, 1501 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में सबसे ज्यादा डाटा दिया जा रहा है।
अगर आप जियो फोन यूजर हैं ओर ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो 1501 रुपए वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। इतना ही नहीं घर से काम कर रहे यूजर्स के लिए भी यह एक अच्छा प्लान कहा जा सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल से जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio को पटखनी देने के लिए BSNL ला रही तीन दमदार प्लान्स, कीमत 199 रुपए से होगी शुरू

ऐसे मिलेगा 504 जीबी
इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5जीबी डाटा ऑफर किया जाने वाला है। वहीं, यह प्लान भी जियो फोन के लिए पेश किए गए दूसरे प्लान की तरह 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस तरह प्लान में कुल 504 जीबी डेटा देता है और रोज 100 फ्री एसएमएस भी यूजर्स कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio को पटखनी देने के लिए BSNL ला रही तीन दमदार प्लान्स, कीमत 199 रुपए से होगी शुरू
फ्री मिलेगी कॉलिंग
जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं। यह प्लान भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को देता है।

बता दें कि पिछले महीने अमेरीकी टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस जियो ने अमेरिका में अपनी 5जी टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया था। अमेरिका के सैन डियागो में हुए एक वर्चुअल एवेंट में यह घोषणा की गई। रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट मे कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके।





















