
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इन घोषणाओं में जियो के 100 मिलियन उपभोक्ता आधार छूने से लेकर नए डाटा प्लान की जानकारी दी जा सकती है। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी द्वारा नई ब्रॉडबैंड सर्विस तक के बारे में आज खुुलासा किया जा सकता है। आज के इस कॉन्फ्रेंस को अंबानी लाइव वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे।
रिलायंस जियो द्वारा आयोजित यह कॉफ्रेंस आज दोपहर 1:30 बजे से है और इसे आप कंपनी के यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लाइव देख सकते हैं। यदि आप मुकेश अंबानी के इस कॉन्फ्रेंस को यूट्यूब के माध्यम से लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। वहीं यदि आप फेसबुक से लाइव देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
हाल में ही खबर आई है कि रिलांयस जियो ने 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ उपभोक्ता आधार का आंकड़ा छू लिया है। इस कॉन्फेंस में मुकेश अंबानी द्वारा इस बाबत भी कुछ खास घोषणाएं की जा सकती हैं।
कुछ माह पहले ही कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया है कि रिलायंस जियो प्रति मिनट लगभग 1,000 नए उपभोक्ता जोड़ रहा जो भारतीय मोबाइल इंडस्ट्रीज के स्टैंडर्ड के कहीं ज्यादा है। वहीं खबर यह भी है कि मार्च के बाद भी जियो की सर्विस को फ्री की जा सकती है। इसके अलावा जियो के नए फीचर फोन की चर्चा जोरों पर है और कंंपनी इससे पर्दा उठा सकती है।
इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि कंपनी आज 1जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड वाले मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस की जानकारी दे सकती है और मुकेश अंबानी द्वारा जियो के सेटअप बॉक्स से भी आज पर्दा उठाया जा सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बॉक्स से 44 डिवाइस कनेक्ट हो सकेंगे।





















