
कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाले Tecno ब्रांड के पास इंडिया का सबसे सस्ता 64 मेगापिक्सल कैमरा, 6.8 इंच डिसप्ले और 5000एमएएच बैटरी से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने का खिताब है। यह कमाल किया था अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए Tecno Camon 16 स्मार्टफोन ने, जो 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज कंपनी ने घोषणा की है कि टेक्नो इस सीरीज़ का एक और नया मॉडल Tecno Camon 16 Premier भी 13 जनवरी को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है।
टेक्नो इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कंपनी आने वाली 13 जनवरी को भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो Tecno Camon 16 Premier नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। बता दें कि टेक्नो कैमोन 16 प्रीमियर ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जो 64एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही 48एमपी डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि टेक्नो इंडिया में इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगी और इंडिया में इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट के समान ही होगी।
The never ending question of how to get the perfectly clear shot will soon be answered by CAMON16 PREMIER ??
Can you guess the feature? ?
All eyes on you on 13th January 2021. Stay Tuned!#TECNO #TECNOMOBILEINDIA #CAMON16 #Alleyesonyou pic.twitter.com/gOUbnXlp2O
— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) January 11, 2021
TECNO CAMON 16 Premier
फोन स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत अगर कैमरा सेग्मेंट से ही करें तो इसमें फ्रंट पर दो और बैक में चार सेंसर हैं। रियर में एक 119 डिग्री एंटी-डिस्ट्रोशन सुपर वाइड एंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल 1080p अल्ट्रा नाइट पोर्टेट लेंस के साथ LED है। वहीं, Tecno Camon 16 Premier में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में दो सेंसर हैं। इनमें से एक 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैम और 8-मेगापिक्सल का 105 डीग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और डुअल फ्रंंट फ्लैश है।

Techno Camon 16 Premier में 6.9-इंच FHD dual डॉट-इन डिसप्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ सपोर्ट है। ग्लोबल मार्केट में यह 8 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था जिसमें एंडरॉयड 10 ओएस के साथ प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक मीडियाटेक जी90टी चिपसेट मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 33वॉट फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।





















