Pan Card को Aadhaar से अब तक नहीं किया लिंक तो 31 मार्च के बाद देना पड़ेगा बड़ा जुर्माना

Join Us icon

आम व्यक्ति के लिए इनकम टैक्स रिटर्न को आसानी से भरना की प्रक्रिया को काफी समय पहले ऑनलाइन कर दिया गया था। इस काम को डिजिटल करने के पीछे सरकार की मंशा थी कि आम जनता को सरकारी दफ्तर की लंबी लाइनों से छुटकारा मिले। वहीं, ऑनलाइन करने के साथ ही सराकर ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करना भी अनिवार्य कर दिया है। इस काम की आखिरी तारीख लगातार आगे ही बढ़ती जा रही है। साल 2019 से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार और पैन लिंकिंग को अनिवार्य किया था और इसकी डेडलाइन लगातार बढ़ाई जा रही है। अब 31 मार्च, 2021 आधार व पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख है। अगर आप अभी तक आधार-पैन लिंक नहीं कर पाए हैं तो आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है। आइये आपको बताते हैं इस पेनल्टी के बारे में सबकुछ और कुछ आसान स्टेप्स जिससे आप आधार और पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

1 हजार रुपये की लेट फीस

केंद्र सरकार ने पहले आधार और पैन कार्ड लिंक करने में देरी होने पर 1 हजार रुपये की लेट फीस चार्ज की थी। इस जुर्माने के लिए लोकसभा में सेक्शन 234H (फाइनैंस बिल) पेश किया गया था, जिसे अनुसार आधार और पैन कार्ड के लिंक न होने पर 1000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा। यह लेट Fee एक निष्क्रिय पैन कार्ड रखने पर लगने वाली पेनल्टी से अलग होगा।

pan-card

पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यह बात पहले ही बता चुकी है आखिरी डेडलाइन (31 मार्च 2021) तक इन दोनों डॉक्युमेंट्स को लिंक ने करने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। बता दें पैन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहा किया जाता है जैसे कि बैंक में 50000 रुपये से ज्यादा ट्रंजैक्शन पर पैन कार्ड अनिवार्य है। इसे भी पढ़ें: जन्म के तुरंत बाद बनवा सकेंगे अपने बच्चे का Aadhaar Card, जानें पूरा प्रोसेस डिटेल्स के साथ

know how to download e aadhaar card online in hindi

इसलिए हमारी सलाह है कि अगर आपने अभी तक पैन व आधार लिंक नहीं किए हैं तो तुरंत कर लें। आइए आगे आपको इन सटेप्स के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर, जानें पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप

Aadhaar PAN Link करने का आसान स्टेप्स

  • 1. सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल ई-फाइलिंग वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • 2. वेबसाइट ओपन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें — https://incometaxindiaefiling.gov.in/
  • 3. ई-फाइलिंग वेबसाइट के होम पेज़ पर आपको लिंक आधार का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • आप चाहे तो (यहां क्लिक करके) भी वेबपेज़ पर पहुंच सकते हैं।
  • 4. इस लिंक पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर तथा ही आधार कार्ड की अन्य जानकारियां भरनी होंगी।
  • 5. सभी डिटेल्स भरने के बाद यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस डिटेल का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here