
Hello सर में फलां-फलां बैंक से कॉल कर/कर रही हूं, हम आपको लाखों का लोन मिनटों में दे देंगे और वो भी बिल्कुल कम ब्याज पर। इस तरह का फोन कॉल जिंदगी में एक बार तो आपके पास भी जरूर आया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक फ्रॉड का नया तरीका भी है। इस दौरान साइबर अपराधी Loan Offer करते हुए आपसे कॉन्टैक्ट करते हैं। इस तरह कॉल के दौरान आपको अपने झांसे में लेकर जरूरी और गोपनीय डिटेल्स हासिल कर लाखों का चूना लगा देते हैं। इसी तरह के फ्रॉड का जिक्र करते हुए एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को सावधान किया है।
SBI ने जारी किया अलर्ट
अपने ग्राहकों को ख्याल रखते हुए SBI ने ट्वीट कर कहा है कि SBI Loan Finance Ltd के नाम से अगर आपको कोई फोन कॉल आता है तो ध्यान रखें कि यह एक फर्जी कॉल हो सकता है क्योंकि SBI Loan Finance Ltd का बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। आपके पास कॉल करने वाला व्यक्ति आपको लोन ऑफर कर सकता है और आपको शिकार बना सकता है। बैंक ने ट्वीट में बताया है कि यह फर्जीवाड़ा हो सकता है। SBI Loan Finance Ltd नाम से किसी कंपनी का बैंक से कोई संबंध नहीं है।

शेयर न करें डिटेल
लोन देने के नाम पर हैकर्स आपसे आपका नाम, पता, पैन नंबर, आधार नंबर आदि पूछ लेते हैं, जिसके जरिए वह अपने बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब भी बैंक के नाम से हमें कोई कॉल करता है तो हम बिना किसी चेकिंग के कॉल करने वाले व्यक्ति को अपनी गोपनीय डिटेल शेयर कर देते हैं। ऐसा करने से हमें बचना चाहिए। बैंक कभी भी आपसे ओटीपी, पिन और पर्सनल डिटेल नहीं मांगता।
BEWARE SBI CUSTOMERS!
If you are contacted by SBI Loan Finance Ltd. or any such entities then be informed that these are not associated with SBI. They are giving fake loan offers in order to scam our customers pic.twitter.com/tb0rbDPs1G
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 20, 2021
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर कहां करें शिकायत
SBI की ओर से ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने बताया है कि अगर आपके साथ कोई फ्रॉड होता है तो cybercrime.gov.in पर या स्थानीय पुलिस स्टेशन को साइबर क्राइम की सूचना दें। ऐसे मामलों में शिकायत क्राइम होने के जितना जल्दी हो सके उतनी जल्द करें।
ऐसे बचें बैंकिंग फ्रॉड से
- समय-समय पर अपने बैंक अकाउंट के पासवर्ड बदलते रहें।
- कभी भी फोन, ईमेल या एसएमएस के जरिए अपने गोपनीय जानकारी शेयर न करें।
- बैंक में जाकर या बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही हमेशा जानकारी हासिल करें।
- व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी मैसेज पर मौजूद लिंक को क्लिक न करें।





















