3जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कूलपैड नोट 5 लाइट

Join Us icon

पिछले साल कूलपैड ने भारतीय बाजार में नोट 5 स्मार्टफोन को पेश किया था। उस वक्त यह फोन से सबसे कम कीमत का 4जीबी रैम वाला फोन था। वहीं आज कंपनी ने इसके नए संस्करण को पेश किया है। कंपनी ने कूलपैड नोट 5 लाइट को उतारा है जिसकी कीमत 8,199 रुपये है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर 21 मार्च से सेल के​ लिए उपलब्ध होगा।

कूलपैड नोट 5 लाइट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्श्यूशन 1280×720 पिक्सल है। वहीं कंपनी ने इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। हालांकि कूलपैड द्वारा इसमें खंरोच रहित वाली स्क्रीन की बात कही गई है लेकिन किस प्रोटेक्शन का उपयोग किया गया है यह नहीं बताया।

जानें कैसे सबसे सस्ते में खरीदें मोटो जी5 प्लस

यह फोन मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल

फोटोग्राफी के लिए कूलपैड नोट 5 लाइट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी, वाईफाई के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको फिं​गरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आप दोनों सिम में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि इसका दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 200 घंटे टॉकटाइम का दावा करती है।