
Realme कंपनी भारतीय बाजार के लो बजट सेग्मेंट में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। पिछले कुछ हफ्तों में रियलमी ‘सी’ सीरीज़ के तहत Realme C20 (फुल डिटेल), Realme C21 (फुल डिटेल) और Realme C25 (फुल डिटेल) स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए जा चुके हैं तथा सभी ने सस्ती कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। वहीं अब खबर आ रही है कि रियलमी कंपनी इसी सीरीज़ में एक और नया मोबाइल जोड़ने की तैयारी कर रही है। टेक रिपोर्ट के मुताबिक Realme C25s नाम का नया फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है और इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
Realme C25s के इंडिया लॉन्च की खबर एमएसपी वेबसाइट ने प्रकाशित की है। इंडस्ट्री सोर्स के बिनाह पर वेबसाइट ने बताया है कि रियलमी इंडिया जल्द ही अपनी सी सीरीज़ का एक और सस्ता स्मार्टफोन रियलमी सी25एस भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यह फोन मलेशियन मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है और भारत में इस फोन को मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 4 जीबी रैम सपोर्ट करेगा।

Realme C25s का इंडियन प्राइस
रियलमी सी25एस को लेकर रिपोर्ट के बताया गया है कि यह फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और बड़े वेरिंएट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 11,000 रुपये के करीब होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले महीने यानी जून में ही यह फोन इंडिया में लॉन्च हो जाएगा और Water Blue तथा Water Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Realme C25s की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी25एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत का है तथा फोन का डायमेंशन 164.5 x 75.9 x 9.6एमएम और वज़न 209ग्राम बताया गया है। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max 5G फोन 31 मई को आएगा इंडिया, लॉन्च से पहले ही देखें इसकी कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए Realme C25s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Realme C25s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी सी25एस में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है।












