Airtel का 5G भी होगा ‘Made In india’, Jio को मात देने के लिए TATA से मिलाया हाथ

Join Us icon

भारत में 5जी नेटवर्क को लेकर काम तेजी से चल रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल यूजर्स बहुत जल्द 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे। हाल ही में 3.5GHz बैंड पर काम करने वाले Airtel 5G नेटवर्क का गुरुग्राम में ट्रायल शुरू किया था। वहीं, इससे पहले कंपनी ने Airtel ने हैदराबाद में कमर्शियल तौर पर लाइव 5जी सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन भी किया था। वहीं, अब जियो को मात देने के लिए कंपनी ने टाटा/टीसीएस से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के बाद एयरटेल भी जियो की तरह ही ‘मेड इन इंडिया’ 5G नेटवर्क यूजर्स को उपलब्ध कराएगी।

दरअसल, टाटा ग्रुप ने एक ‘अत्याधुनिक’ ओ-आरएएन आधारित रेडियो और एनएसए/एसए कोर बनाया है और अपने पार्टनर की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए इसे पूरी तरह से स्वदेशी दूरसंचार स्टैक को एकीकृत किया है। यह कॉमर्शियल डेवलेपमेंट के लिए जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: जानें सुपर फास्ट Airtel 5G की 5 बड़ी बातें
airtel-5g-trial

भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल का कहना है, ‘हमें ख़ुशी है कि 5जी और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी के लिए भारत को ग्लोबल हब बनाने के लिए हम टाटा समूह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और टैलेंट के दम पर भारत दुनिया को मॉर्डन सॉल्यूशन और एप्लीकेशन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे भारत को इनोवेशन और मैन्यूफ़ैक्चरिंग डिस्टिनेशन बनने के लिए बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी।’

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपनी ग्लोबल सिस्टम इंटिग्रेशन विशेषज्ञता के साथ 3GPP और O-RAN दोनों मानकों के लिए एंड-टू-एंड समाधान को संरेखित करने में मदद करती है, क्योंकि नेटवर्क और उपकरण तेजी से सॉफ्टवेयर में एंबिड होते हैं। इसके अलावा एयरटेल भारत में अपनी 5G रोलआउट को लेकर उत्साहित है और माना जा रहा है कि 2022 जनवरी तक देशी 5G इंडिया में रोलआउट किया जा सकता है। एयरटेल भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए दिशानिर्देशों को देखते हुए ही इंडिया 5G को रोलआउट करेगी। इसे भी पढ़ें: Jio 5G vs Airtel 5G: जानें दोनों में क्या है अंतर और किसका 5जी है सबसे फास्ट

आपको याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने 1800MHz बैंड में लिब्रलाइज़ स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते 5जी का डेमोन्ट्रेशन किया था। वहीं, पिछले हफ्ते Airtel का 5G नेटवर्क फिलहाल गुरुग्राम के साइबर हब में लाइव किया, जिसकी जानकारी इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने 91मोबाइल्स को दी थी। एयरटेल Ericsson की साझेदारी के साथ इस टेस्टिंग की थी। इतना ही नहीं एयरटेल ट्रायल के दौरान अपना 5जी नेटवर्क 1Gbps से ज्यादा की स्पीड पर डिलीवर कर रही है। यह देश में 4G नेटवर्क पर मिलने वाली स्पीड से ज्यादा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here