
Realme को लेकर जून महीने में खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme C21Y नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह रियलमी मोबाइल कंपनी का पहला Android Go फोन होगा और चर्चा है कि इसका प्राइस मार्केट में 5,000 रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है। कहा यह भी जा रहा है कि रियलमी सी21वाई भारतीय बाजार में JioPhone Next को टक्कर दे सकता है। वहीं आज रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसके अनुसार रियलमी का यह सस्ता स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Realme C21Y को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 26 जून की है जिसकी जानकारी हमें नैशविले वेबसाइट के जरिये मिली है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन से जुड़ी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो रियलमी सी21वाई को सिंगल-कोर में 349 और मल्टी-कोर में 1263 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच पर यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर और साथ में 4 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने का खुलासा हुआ है।

Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो विभिन्न लीक्स और लिस्टिंग में यह खुलासा हो चुका है कि कंपनी अपने इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर पेश करेगी तथा इस फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी। बताया गया है कि यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 5G Master Edition होगा कंपनी का कैमरा फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
Realme C21Y को लेकर बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो ‘गो’ ओएस पर काम करेगा। यानी इस फोन में गूगल ऐप्स की गो सर्विसेज मिलेगी जो कम रैम और स्टोरेज पर भी बिना लैग के काम कर पाएगी। वहीं साथ ही इस तरह ही ऐप्स इंटरनेट डाटा की खपत भी कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Unisoc T610 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21वाई में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C21Y स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह भी पढ़ें : सैमसंग के लो बजट सस्ते स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03s का लॉन्च आया और भी नज़दीक, वेबसाइट पर दिखी स्पेसिफिकेशन्स
Realme C21Y को लेकर बताया गया है कि यह डुअल सिम फोन होगा जो डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, microUSB और 3.5mm audio jack जैक के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। चर्चा है कि यह फोन black और blue कलर में लॉन्च होगा और फोन की कीमत बेहद कम होगी।




















