5,000mAh battery और 4GB RAM के साथ सस्ता स्मार्टफोन Realme C21Y, लो बजट में हुआ लॉन्च

Join Us icon

कई दिनों तक खबरों में बने रहने के बाद आज आखिरकार Realme ने अपना लो बजट सस्ता स्मार्टफोन Realme C21Y टेक मंच पर पेश कर दिया है। ‘सी सीरीज़’ में जोड़ा गया है यह रियलमी फोन कंपनी की ओर से फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों सहित इंडिया में एंट्री ले सकती है। रियलमी सी21वाई की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,990 रुपये के करीब है तथा यह मोबाइल फोन 5,000mAh battery, 4GB RAM और 13MP कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन्स

इस नए रियलमी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और वज़न 200 ग्राम है। Realme C21Y को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह रियलमी फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Low Cost Smartphone Realme C21Y Launched Price Specs offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C21Y ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद है। रियलमी फोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C21Y में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन Blue और Black कलर में लॉन्च हुआ है। यह भी पढ़ें : Xiaomi के बाद अब OPPO ने दिया झटका, एक साथ बढ़ा दिए 5 स्मार्टफोंस के दाम

Realme C21Y की कीमत

रियलमी सी21वाई को वियतनाम में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो Realme C21Y के 3GB RAM वेरिएंट को 3,490,000 वियतनामी डान्ग और 4GB RAM वेरिएंट को 3,990,000 वियतनामी डान्ग में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 11,200 रुपये और 12,900 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here