WhatsApp ला रहा बड़े काम का फ़ीचर, यूज़र्स भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज

Join Us icon

WhatsApp जल्द ही अपने यूज़र्स को बड़े काम फ़ीचर दे सकता है। कंपनी इन दिनों इस फ़ीचर पर काम कर रही है। व्हाट्सऐप के इस फ़ीचर के जरिए यूज़र्स हाई-क्वालिटी फ़ोटो और वीडियो भेज पाएंगे। फ़िलहाल व्हाट्सऐप यूज़र्स अपने कॉन्टैक्ट्स को जो भी फ़ोटो या वीडियो भेजते हैं उसे मैसेजिंग ऐप कंप्रेस कर देता है। इसकी वजह से इमेज क्वालिटी काफ़ी कमजोर हो जाती है। व्हाट्सऐप के इस नए फ़ीचर को सबसे पहले WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है। यहां हम आपको व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

यूजर्स अच्छी क्वालिटी की इमेज भेज पाएंगे

WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सऐप के इस फीचर को कंपनी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मौजूद WhatsApp beta ऐप को 2.21.14.16 वर्जन पर टेस्ट कर रही है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजने के लिए दो ऑप्शन देता है। इन दो ऑप्शन में पहला ‘Data saver’ (कंप्रेस) और दूसरा नया ‘Best quality’ है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ‘Best quality’ ऑप्शन पर क्लिक कर इमेज पूरी तरह से ऑरिजनल साइज का सेंट होगा या फिर इसे मैसेजिंग ऐप थोड़ा कंप्रेस करेगा, ताकि इमेज क्वालिटी ज्यादा खराब न हो। इस फीचर के बार में फिलहाल यह कहा जा रहा है कि बेस्ट क्वालिटी फोटो बड़ी साइज की होंगी और इन्हें भेजने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा।

wa_photo_quality_settings_android-645x1440

एंड्रॉयड की बीटा ऐप पर चल रही टेस्टिंग

व्हाट्सऐप का यह फ़ीचर उन यूज़र्स के लिए बड़ा काम आएगा जो व्हाट्सऐप के ज़रिए फ़ोटो और वीडियो शेयर करते हैं। यूज़र्स इस फ़ीचर की मदद से ऑरिजनल साइज़ या फिर पहले से बेहतर इमेज क्वालिटी की तस्वीर भेज पाएंगे। फ़ोटो के साथ वीडियो में भी व्हाट्सऐप यह फ़ीचर को जोड़ा है। फ़िलहाल यह फ़ीचर सिर्फ़ एंड्रॉयड की बीटा ऐप के लिए रोल आउट किया गया है। अभी यह फीचर व्हाट्सऐप की आईओएस बीटा ऐप के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी जल्द ही इस फ़ीचर को आईओएस के लिए भी टेस्ट करेगी।

जल्द आ रहा व्हाट्सऐप का मल्टी डिवाइस सपोर्ट फ़ीचर

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट फ़ीचर को रोलआउट करने वाला है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र्स एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को अलग अलग डिवाइसेस में यूज कर पाएँगे। इस फ़ीचर के आने से आईपैड यूज करे वाले यूज़र्स को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होगा। वे अपने स्मार्टफ़ोन के साथ साथ टैब में भी व्हाट्सऐप एक्सेस कर पाएँगे।

लेटेस्ट वीडियो : 40 हज़ार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here