WhatsApp पर आया ये शानदार फीचर, देखते ही डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो, जानें कैसे

Join Us icon

WhatsApp काफी समय से अपने यूजर्स को शानदार एक्सपीरिएंस प्रदान करने के लिए नए और कमाल के फीचर उपलब्ध करा रहा है। वहीं, अब फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी व्हाट्सएप ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए View Once Photos and Videos फीचर को पेश कर दिया है। यह फीचर कुछ-कुछ पिछले साल लॉन्च हुए डिसअपियरिंग मैसेज जैसा ही है। हालांकि, डिसअपियरिंग मैसेज फीचर में मैसेज सात दिन बाद मैसेज डिलीट होते हैं, लेकिन व्यू वन्स फीचर में मैसेज देखे जाने के तुरंत बाद डिलीट हो जाएंगे। कुछ इसी प्रकार का फीचर इंस्टाग्राम में पहले से ही है।

कैसे काम करेगा View Once Photos and Videos फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। अगर आप किसी फोटो को व्यू वन्स के तहत पेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उस चैट को ओपन करना होगा उसके बाद फोटो या वीडियो को सिलेक्ट कर राइट साइड में दिखाई दे रहे ‘1′ के आईकन पर टैप करें। इस आइकॉन को सिलेक्ट करने के बाद व्यू वन्स फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और एक बार फोटो-वीडियो दिखाई देते ही अपने आप डीलीट हो जाएगा। इसके अलावा जहां मीडिया फाइल स्टोर होती है, वहां भी इस फीचर के साथ भेजे गए फोटो-वीडियो नहीं दिखेंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स को मिला नया और धमाकेदार फीचर, फटाफट करें ट्राई

Photo: Freepik
Photo: Freepik

बता दें कि इस अपडेट के साथ इन एप मैसेज नोटिफिकेशन की स्टाइल भी बदल गई है। WhatsApp पिछले कई महीनों से ‘view once’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। हालांकि यह फीचर स्क्रीनशॉट लेने से यूजर को नहीं रोक पाएगा। बता दें कि WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग सितंबर 2020 से ही कर रहा है। व्हाट्सएप व्यू वन्स की टेस्टिंग एंडरॉयड और आईओएस दोनों के बीटा वर्जन पर हुई थी।

वॉट्सएप पर आया आर्काइव फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को WhatsApp Web के लिए रोलआउट कर रही है। व्यू वन्स फीचर को वॉट्सएप ऐप वेब के अपडेट वर्जन नंबर 2.2126.11 के साथ ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को बैचेज में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले दिनों में यह सभी वॉट्सएप वेब यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp का ये फीचर करेगा टेंशन खत्म, iOS से Android में ऐसे ट्रांसफर होगी चैट

रीडिजाइन्ड इन-ऐप नोटिफिकेशन फीचर

एक और नई रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप रीडिजाइन्ड इन-ऐप नोटिफिकेशन पर काम कर रहा है। नए फीचर्स से वॉट्सएप बीटा यूजर्स को नोटिफिकेशन बैनर, फोटो, वीडियो, जीआईएफ और स्टिकर की सही जानकारी देगा। यूजर्स को इस सुबिधा का लाभ साल की आखिरी तिमाही में दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here