WhatsApp ला रहा है एक और कमाल का फीचर, 90 दिनों के बाद अपने आप हो जाएगा मैसेज डिलीट

Join Us icon

WhatsApp की तरफ से कुछ समय पहले डिसअपियरिंग मैसेज फीचर को रोलआउट किया था। इस फीचर का मतलब है कि मैसेज रीड होने के बाद WhatsApp मैसेज खुद-ब-खुद डिलीट हो जाता था। इसके लिए 7 दिनों की टाइम लिमिट दी गई थी। लेकिन अब WhatsApp इसमें बदलाव करने जा रहा है। कंपनी इस फीचर में एक और एड ऑन करने वाली है, जिसके बाद 7 दिनों के साथ ही 24 घंटों और 90 दिनों का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इस तरह यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिनों के साथ टर्न ऑफ ऑप्शन दिये जाएंगे, जिससे यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से डिस्अपियरिंग मैसेज लिमिटे को सेट कर पाएंगे।

अब मिलेंगे 4 ऑप्शन

WhatsApp ट्रैकिंग ऐप वेबसाइट WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp के अपकमिंग फीचर का खुलासा हुआ है। इसे WhatsApp 2.21.17.16 बीटा अपडेट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि यह फीचर अभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं हुआ है। वहीं, 24 घंटे में मैसेज डिसअपियरिंग होने वाला फीचर भी लाइव नहीं हुआ है।
अभी फिलहाल WhatsApp के नए अपडेट में 7 दिनों का ऑप्शन दिख रहा है। एक बार जब WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट को रोलआउट कर दिया जाएगा, तो यूजर्स को चारों ऑप्शन मिलेंगे, 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और टर्न ऑफ फीचर शामिल होगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स को मिला नया और धमाकेदार फीचर, फटाफट करें ट्राई

whatsapp

View Once Photos and Videos फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। अगर आप किसी फोटो को व्यू वन्स के तहत पेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उस चैट को ओपन करना होगा उसके बाद फोटो या वीडियो को सिलेक्ट कर राइट साइड में दिखाई दे रहे ‘1′ के आईकन पर टैप करें। इस आइकॉन को सिलेक्ट करने के बाद व्यू वन्स फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और एक बार फोटो-वीडियो दिखाई देते ही अपने आप डिलीट हो जाएगा। इसके अलावा जहां मीडिया फाइल स्टोर होती है, वहां भी इस फीचर के साथ भेजे गए फोटो-वीडियो नहीं दिखेंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp का ये फीचर करेगा टेंशन खत्म, iOS से Android में ऐसे ट्रांसफर होगी चैट

व्हाट्सएप पर आया आर्काइव फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को WhatsApp Web के लिए रोलआउट कर रही है। व्यू वन्स फीचर को वॉट्सएप ऐप वेब के अपडेट वर्जन नंबर 2.2126.11 के साथ ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को बैचेज में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले दिनों में यह सभी वॉट्सएप वेब यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here