
Reliance Jio का सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च होने के बाद से सुर्खियों में छाया हुआ है। कंपनी अगले महीने 10 सितंबर को इस ultra-affordable 4G smartphone की सेल करेगी जहां डिवाइस की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी जाएगी। वहीं, अब एक लीक के माध्यम से से सामने आया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने JioPhone Next 4G स्मार्टफोन के लिए शुरुआती प्रोडक्शन ऑर्डर दे दिया है, जिसे गूगल के साथ साझेदारी में UTL Neolyncs द्वारा विकसित किया जा रहा है। साथ ही, साल 2021 में भारत में ओवरऑल स्मार्टफोन शिपमेंट बढ़ने की उम्मीद है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है।
JioPhone Next की बनेंगी 50 लाख यूनिट
माना जा रहा है कि आरआईएल ने 50 लाख यूनिट का ऑर्डर देने का लक्ष्य बना रखा है, जिसका शुरुआती हिस्सा यूटीएल नियोलिंक्स को दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अगले छह महीनों में इस पूरे ऑर्डर को बाजार में ला सकती है। हालांकि, चिपसेट की आपूर्ति की कमी से इस योजना में बाधा आ सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio Exclusive offer के साथ आया itel A48 स्मार्टफोन, 6399 रुपये के फोन के साथ मिलेंगे 4500 रुपये के एक्स्ट्रा फायदे

यूटीएल नियोलिंक्स, बेंगलुरु स्थित यूटीएल ग्रुप और नियोलिंक सॉल्यूशंस के बीच एक संयुक्त वेंचर है जो कि हैंडसेट के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत छूट प्राप्त करने के लिए अप्रूव है। RIL की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई, Reliance Strategic Business Ventures Ltd ने इस महीने की शुरुआत में Neolync Solutions में 20 करोड़ रुपए का निवेश भी किया था।
JioPhone Next Price
जियोफोन नेक्स्ट की कीमत का खुलासा काफी समय से हो रहा है। अलग-अलग टिप्सटर इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं। अब तक अगर सभी रिपोर्ट्स पर एक नजर डालें तो सभी इस ओर इशारा कर रही हैं कि जियोफोन नेक्स्ट को इंडिया में 3,500 रुपए की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि जियोफोन नेक्स्ट की सेल गणेश चर्तुथी के दिन यानी 10 सितंबर को शुरू होगी।

JioPhone Next स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार जियोफोन नेक्स्ट को 5.5 इंच की एचडी डिसप्ले दी जाएगी। इसके अलावा JioPhone Next को डुअल सिम के साथ आएगा जो 4G VoLTE सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक इस फोन में एंडरॉयड 11 का ‘गो’ एडिशन दिया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए जियोफोन नेक्स्ट को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि Reliance Jio और Google का यह फोन 2जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 16जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: इस मामले में Airtel को पीछे छोड़ Reliance Jio फिर रही रेस में आगे, Vi को लगा तगड़ा झटका
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तथा सेल्फी के लिए यह नया जियो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक जियोफोन नेक्स्ट को 2,500एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि रिलायंस जियो ने अभी तक JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इन्हें अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।





















