
Realme भारत में 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी कई सारे डिवाइसेस लॉन्च कर रही है। 9 सितंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में रियलमी जिन प्रोडक्ट को कंफर्म लॉन्च करने वाली है, उनमें Realme 8i, Realme 8s और Realme Pad शामिल है। इसके साथ ही लॉन्च इवेंट में कंपनी नया ब्लूटूथ स्पीकर भी लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले Realme अपने अपकमिंड प्रोडक्ट को टीज कर रही है। लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने Realme 8s का एक वीडियो शेयर कर फर्स्ट लुक शेयर किया है। Realme का कहना है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। यहां हम आपको Realme 8s स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Realme 8s का पहला लुक
You decide Rannvijay’s fate!
Make him ‘Escape The Infinite’ with Jannat’s help.
It’s now or now! #realme8s5G #InfinitelyPowerfulPlay here: https://t.co/KlUvYDUitN pic.twitter.com/zCUQvE8AKb
— realme (@realmeIndia) September 7, 2021
Realme 8s स्मार्टफोन भारत में 9 सितंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने नया टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस फोन का डिजाइन देखने को मिल रहा है। इस फोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके वीडियो में कैमरा सेंसर के बारे में तो जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि फोन में 64MP या फिर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के रियर पैनल में अन्य कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर हो सकता है।

टीजर वीडियो से पता चलता है कि फोन में 13GB तक की डायनेमिक रैम मिलती है। यानी फोन में 8GB की RAM और 5GB तक इंटरनल वर्चुअल रैम मिलेगी। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 810 SoC दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन 6GB और 8GB रैम के दो ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ SoC और 120W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

अपकमिंग Realme 8s स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में पंच होल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W DART चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम





















