OPPO Enco Buds भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी दमदार बैटरी और शानदार ऑडियो क्वालिटी

Join Us icon

OPPO Enco Buds इयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो के Enco सीरीज़ का ये छठा TWS इयरबड्स है जिसे कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। ओप्पो अब तक इस सीरीज़ के Enco W51, Enco W11, Enco W31, Enco Free, और Enco X को लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट OPPO Enco Buds कंपनी का एंट्री लेवल का इयरबड्स है। इस इयरबड्स को कंपनी ने ऐसे यूजर्स को टारगेट करते हुए पेश किया है जो TWS में अपग्रेड करने वाले हैं। ओप्पो के लेटेस्ट इयरबड्स की मार्केट में डायरेक्ट टक्कर OnePlus Buds Z, Realme Buds Q2, Redmi Earbuds 3 Pro से होनी है। यहां हम आपको OPPO Enco Buds के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Enco Buds स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

oppo-enco-buds-1

OPPO Enco Buds को इन-इयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो कि टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इसके साथ ही यूजर्स टच इनपुट के कस्टमाइज भी कर सकते हैं। ओप्पो के लेटेस्ट TWS इयरबड्स IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। Enco Buds के एक इयरबड्स का वजन 4 ग्राम है। ऑडियो इनपुट की बात करें तो OPPO Enco Buds में कंपनी ने 8mm का ऑडियो ड्राइवर दिया गया है, जो कि SBC और AAC कोडेक्स सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें इंटेलिजेस्ट कॉल नॉइस रिडेक्शन दिया गया है, जो कि कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को रिमूव करता है। इसमें 80ms लो लेटेंसी Game Mode दिया गया है।

OPPO Enco Buds में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 दिया गया है जिसकी ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक की है। इसमें Binaural Bluetooth Transmission 2 का यूज किया गया है जो दोनों इयरबड्स को एक साथ कनेक्ट करता ताकि इयर टू इयर ट्रांसमिशन में डिले न हो। इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक पेयरिंग दी गई है जो कि केस ओपन करते ही आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

enco-buds

OPPO Enco Buds में 400mAh की बैटरी मिलती है। सिंगल चार्ज में 24 घंटे का बैकअप मिलता है। इसके केस में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इयरबड में 40mAh की बैटरी है जो एक बार में 6 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करना होगा आसान, EV Plugs एक क्लिक में बताएगा चार्जिंग स्टेशन का पता

OPPO Enco Buds कीमत

OPPO Enco Buds को भारत में 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती तीन दिन में इस इयरबड्स को 1,799 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस इयरबड्स की सेल 14 सितंबर से शुरू होगी। यानी 16 सितंबर तक इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ओप्पो के इयरबड्स को व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें: Hero Splendor को महज इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, पेट्रोल का खर्चा होगा जीरो

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here