Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Buds 3 इयरबड्स, Apple AirPods की तरह है डिजाइन

Join Us icon

Xiaomi ने चीन में लेटेस्ट ट्रू वायरलेस इयरबड्स Redmi Buds 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही भारत में Redmi Earbuds 3 Pro को लॉन्च किया है। शाओमी के लेटेस्ट Redmi Buds 3 को Apple AirPods की तरह सेमी इन इयर स्टायल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ये इयरबड्स Qualcomm प्रोसेसर के साथ आते हैं जो कि क्लीयर वॉइस कैप्चर (cVc) नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए गए हैं जो कि एंबिएंट साउंड को एलिमिनेट करता है। इसके साथ ही कॉलिंग के दौरान इको भी रेड्यूस करता है। ये इयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में करीब 20 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। Redmi Buds 3 का वजन 4.5 ग्राम है।

Redmi Buds 3 की कीमत

Redmi Buds 3 को चीन में 199 RMB (करीब 2,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। शाओमी के लेटेस्ट इयरबड्स फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग में उपलब्ध है। इनकी इंट्रोडक्टरी कीमत 159 RMB (करीब 1,800 रुपये) है। इन इयरबड्स के लिए क्राउडफंडिंग चीन में 8 सितंबर से शुरू होगी।

redmi-earbuds-3-1

Redmi Buds 3 फीचर्स

Redmi Buds 3 में शाओमी ने 12mm का बड़ा ड्राइवर दिया है, जो कि Qualcomm QC3040 SoC के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस इयरबड्स में Qualcomm के aptX Adaptive ऑडियो डिकोडिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर दावा है कि यह यूजर्स को ब्लूटूथ से हाइ डेफिनेशन साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। Redmi Buds 3 में 95ms तक की लो लेटेंसी मिलती है। इयरबड्स में बिल्ट-इन टच कंट्रोल मिलते हैं जो कि प्ले म्यूजिक, ट्रैक चेंज, और कॉल आन्सर जैसे फ़ीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही MIUI 12 और बाद के डिवाइस के साथ यह क्विक पेयर हो जाता है।

Redmi Buds 3 में डुअल माइक्रो दिया गया है जो Qualcomm’s cVc टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर वॉइस कॉलिंग के दौरान नॉइस रेड्यूज करता है। Redmi Buds 3 इयरबड सिंगल चार्ज में करीब 5 घंटे का बैकअप ऑफर करते हैं। इसके साथ ही केस के साथ यह बैटरी लाइफ 20 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। शाओमी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 1.5 घंटे का बैकअप ऑफ़र करता है।

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here