
इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में अपनी स्पोर्ट्स बाइक के साथ ही किफायती स्कूटर के दम पर राज करने वाली LML को लेकर खबर आ रही है कि कंपनी फिर एक बार वापसी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एलएमएस एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर के रूप में वापसी करने वाली है और जल्द सड़कों पर LML की इलेक्ट्रिक बााइक या इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाई देंगी। खबर है कि इस बार एलएमएल कंपनी LML Electric नाम से कमबैक करेगी। फिलहाल वह अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काम कर रही है। साथ ही वह मार्केट का भी मिजाज भांप रही है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में मार्केट की स्थिति काफी बदल चुकी है और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का प्रोडक्शन काफी तेजी से बढ़ा है।
एलएमएल इलेक्ट्रिक के एमडी और सीईओ योगेश भाटिया ने कुछ समय पहले मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में जानकारी दी कि हमलोग अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और हमारे अपकमिंग प्रोडक्ट टेक्नॉलजी के साथ ही लुक-डिजाइन के मामले में भी काफी लेटेस्ट होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम मिडल क्लास को बेहतर और किफायती कम्यूटर ऑप्शन देने की कोशिश करेंगे। इसे भी पढ़ें: Hero Splendor को महज इतने रुपए में बनाएं Electric Bike, पेट्रोल का खर्चा होगा जीरो

आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में, कई स्टार्टअप ने भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में अपने प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कुछ पारंपरिक दोपहिया निर्माताओं ने भी अपने प्रोडक्ट को मार्केट में उतारा है। अगर देखा जाए तो इनमें से ज्यादा प्रोडक्ट शहरी युवा राइडर्स पर केंद्रित हैं। इसे भी पढ़ें: अब बिजली से भी चलेगी आपकी Maruti Car, सिंगल चार्ज में मिलेगी 250Km/hr की टॉप स्पीड, इंडियन कंपनी ने किया कमाल
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पहले से ही काफी पसंद किया जा रहा है। देशभर में इस समय इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमत और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी ई-व्हीकल की बिक्री में तेजी आने का एक कारण देखा जा रहा है। LML के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को मार्केट में पहले से लॉन्च हो चुके Ola S1, TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather 450X, Revolt और Simple One जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल से चुनौती मिलेगी।





















