
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Airtel, Vi और Jio के बाद ग्राहकों को झटका देते हुए प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस को टेलीकॉम सर्कल्स में बंद करने का ऐलान कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल की प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस केवल डिजिटल सब्सक्राइबल लाइन (DSL) के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही थी। लेकिन, कंपनी के प्रीपेड ब्रॉडबैंड यूजरबेस कम होने के कारण प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स सभी सर्किल में बंद कर दिए गए हैं। बीएसएनएल ने इसे खत्म करने और मौजूदा ग्राहकों को को पोस्टपेड मे शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
Kerala Telecom की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएसएनल के अधिकारियों ने देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में प्रीपेड DSL ब्रॉडबैंड प्लान को पोस्टपेड में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। वहीं, प्रीपेड यूजर्स के अकाउंट बैलेंस को पोस्टपेड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रीपेड यूजर्स चाहें तो BSNL Bharat Fiber (FTTH) या Bharat Airfiber (BAF) में माइग्रेट हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने इन प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, जानें आपको कितना फायदा हुआ और कितना नुकसान?

इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रीपेड डीएसएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन से शिफ्ट होने के लिए बीएसएनएल ने स्पेशल डिस्काउंट स्कीम भी पेशकश की है। इसमें उन ग्राहकों को 600 रुपए की छूट दी जाएगी जो कि प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट हो रहे हैं।
BSNL का 99 रुपए वाला प्लान हो रहा बंद
हाल ही में खबर सामने आई थी कि Airtel और Vodafone Idea के बाद अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने सस्ते प्लान को बंद करने वाली है। हालांकि, बीएसएनएल का यह प्लान पोस्टपेड है। सामने आई खबर के अनुसार BSNL 99 रुपये प्लान पोस्टपेड यूजर्स को 199 रुपए वाले प्लान में शिफ्ट (माइग्रेट) कर रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL यूजर्स को जो SMS मिल रहा है, उसमें कहा गया है, ‘199 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 25GB डाटा, हर दिन 100 SMS का मजा लीजिए। 99 रुपये वाला प्लान बंद हो गया है और आपको 1 सितंबर 2021 से 199 रुपये वाले प्लान में माइग्रेट किया जा रहा है।





















