
Infinix Zero X, Zero X Pro, और Zero X Neo स्मार्टफोन से इनफिनिक्स ने आखिरकार पर्दा उठा दिया है। ये कैमरा कंपनी ने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन हैं। इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन पेरिस्कोप लेंस के साथ कंपनी के Galileo Algorithm Engine के साथ पेश किया गया है। Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन हाई रेजलूशन मून की फ़ोटो क्लिक कर सकते हैं। नई Infinix Zero X series को कंपनी ने डुअल सेल्फी फ्लैश के साथ-साथ 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Infinix Zero X, Zero X Pro, और Zero X Neo स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपने लेटेस्ट इयरबड्स XE20 और XE25 के साथ पेश किया जा सकता है।
Infinix Zero X, Zero X Pro, Zero X Neo कीमत
Infinix Zero X, Infinix Zero X Pro, और Infinix Zero X Neo की कीमत फिलहाल नहीं की गई है।। हालांकि, GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 300 डॉलर (करीब 22,100 रुपये) हो सकती हैं। Infinix Zero X को कंपनी नेबुला ब्लैक और स्टैरी सिल्वर कलर में पेश किया गया है। Infinix Zero X Pro स्मार्टफोन को नेबुला ब्लैक, स्टैरी सिल्वर और टूस्कैनी ब्राउन और Infinix Zero X Neo को नेबूला ब्लैक, स्टैरी सिल्वर और बहामास ब्लू शेड में पेश किया गया है।
Infinix Zero X स्पेसिफिकेशन

डुअल-SIM (Nano) Infinix Zero X स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.67-इंच full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस फोन को MediaTek Helio G95 SoC, के साथ 8GB की RAM और 3GB एक्सटेंडेड रैम के साथ पेश किया गया है। Infinix Zero X स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर और 8 मेगापिक्सल का 60X पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) के साथ-साथ क्वाड LED फ़्लैश दिया है। सेल्फ़ी और वीडियो चैट के लिए Infinix Zero X स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर और डुअल सेल्फी फ्लैश दिया है।
Infinix Zero X स्मार्टफोन में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth, GPS/ A-GPS, FM radio, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्ज दिया गया है।
Infinix Zero X Pro स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Zero X Pro में 6.67-इंच full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Helio G95 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया है। बाकी कैमरा कैमरा सेंसर Infinix Zero X जैसे ही होंगे। इसके साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। Infinix के इस फोन में 128GB और 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। Infinix Zero X Pro में बैटरी 5,000mAh की दी गई है। इसके साथ ही फ़ोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स Infinix Zero X जैसी ही हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां
Infinix Zero X Neo स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित XOS 7.6 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080×2,460 पिक्सल) IPS डिस्प्ले के साथ आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ 8GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का डुअल LED फ्लैश दिया गया है। Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 मॉडल 14 सितंबर को होंगे लॉन्च, कैसे देखें लॉन्च इवेंट और क्या होगा खास





















