
साइकिल ब्रांड टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Stryder ने भारतीय मार्केट में अपनी दो नई Electric Bicycles को पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च कि गई दो इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल Contino ETB 100 और Voltic 1.7 हैं। इन इलेक्ट्रिक साइकिलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें केवल 6 पैसे प्रति किमी की रनिंग कॉस्ट आती है। यानी एक किलोमीटर चलने पर आपको महज 6 पैसे का खर्च आएगा। साथ ही इन दोनों ई-साइकिल में 2 साल की वारंटी दी जा रही है। आइए आगे आपको इनकी कीमत और रेंज के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
60 किलोमीटर की रेंज
इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में 60 किलोमीटर का राइडिंग रेंज मिलती है। इसका मतलब है कि इन ई-साइकिल को एक बार फुल चार्ज करने पर इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में बैटरी की मदद से 60 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। साथ ही ये ई-साइकिल बैटरी के साथ ही पैडल से भी चलती हैं तो अगर बैटरी खत्म हो जाती है तो आप इन्हें पैडल से भी चला सकते हैं। इसे भी पढ़ें: इंडिया में लॉन्च हुई यह शानदार Electric Cycle, सिंगल चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक साइकिल प्राइस
स्ट्राइडर वोल्टिक 1.7 की शुरूआती कीमत 29,995 रुपए है। यह यह भूरे और लाल जैसे दो रंग में आती है। वहीं, Contino ETB-100 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। यह दो कलर ऑप्शन में आती है। इनमें काला और नीला कलर ऑप्शन्स शामिल हैं।
Contino ETB 100
Contino ETB 100 की बात करें तो कंपनी ने इसे मजबूत स्पेशल 6061 मिश्र धातु से बनाया है। साथ ही इसममें अच्छे कंट्रोल और बैलेंस के लिए डबल डिस्क ब्रेक, की-लॉक बैटरी, स्मार्ट राइड और नाइट विजन के लिए फ्रंट एलईडी लैंप है। इस साइकिल में दी गई बैटरी डिटेचेबल है। वहीं, यह ई-साइकिल और वाटर/स्प्लैश प्रूफ (IP54) है। इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, Ola Electric Scooter के बाद धमाका करने आ रही ओला की इलेक्ट्रिक Car, जानें कब तक होगी लॉन्च

Voltic 1.7
दूसरी ओर Voltic 1.7 स्पोर्टी डिजाइन पर बनाई गई है। इसमें एक सुरक्षित इन-फ्रेम रिचार्जेबल 48V लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे 3 घंटे से कम समय में चार्ज किया जा सकता है। यह सस्पेंशन फॉर्क, बेहतर संतुलन के लिए बड़े टायर का आकार मौजूद है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि केवल 6 पैसे प्रति किमी की रनिंग कॉस्ट और 60 किमी प्रति चार्ज की राइडिंग रेंज के साथ, कॉन्टिनो ईटीबी-100 भारत की सबसे किफायती ई-बाइक और एक गेम-चेंजिंग प्रोडक्ट है जो लगभग सभी भारतीय इलाकों में बाइकिंग के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
दूसरी ओर, स्ट्राइडर वोल्टिक 1.7 अपनी शक्तिशाली मोटर और हैवी-ड्यूटी लिथियम-आयन बैटरी के साथ प्रतिस्पर्धा में बढ़त लाता है जिसे केवल 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। दोनों ई-बाइक 2 साल की वारंटी के साथ आती हैं।










