Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर, नहीं हो रही सबसे सस्ते 49 रुपए वाले प्लान की वापसी

Join Us icon

91मोबाइल्स ने हाल ही में एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने 49 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को स्पॉट किया था जो कि कुछ समय पहले कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया था। इस लिस्टिंग के बाद हमें लग रहा था कि कंपनी इस सस्ते रिचार्ज को फिर वापिस ले आई है। लेकिन, हमें कंपनी की ओर जानकारी दी गई कि एयरटेल का 49 रुपये वाला प्री-पेड प्लान री-लॉन्च नहीं हुआ है। आइए आगे आपको बताते हैं कि आखिर क्यों बंद होने के बाद भी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस प्लान को लिस्ट किया हुआ है।

क्या है पूरा मामला

91मोबाइल्स ने इस रिचार्ज की लिस्टिंग के बाद एयरटेल से संपर्क किया। एयरटेल प्रवक्ता ने कहा कि 49 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया गया है और उसे री-लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि वेबसाइट और एप पर 49 रुपए वाला प्लान अभी भी दिख रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G vs Airtel 5G: जानें दोनों में क्या है अंतर और किसका 5जी है सबसे फास्ट

airtel

इस बात को लेकर प्रवक्ता ने बताया कि ट्राई के एक नियम के मुताबिक छह अक्टूबर से पहले इस प्लान को पोर्टल ने नहींं हटाया जा सकता है। दरअसल, ट्राई का नियम यह कहता है कि किसी भी प्लान को लॉन्चिंग तारीख से छह महीने पूरा होने से प्लान की कीमत नहीं बढ़ सकती है और ना ही प्लान को पोर्टल से हटाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी

49 रुपए वाले प्लान में मिलते थे ये लाभ

एयरटेल के इस 49 रुपए वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में 38.52 रुपए का टॉकटाइम मिल रहा था। इस प्लान में 100एमबी डाटा और लोकल/एसटीडी कॉलिंग 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से की जा सकती थी। इस प्लान के बंद होने के बाद 79 रुपए वाला रिचार्ज कंपनी का सबसे सस्ता 28 दिन की वैधता वाला प्लान है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here