WhatsApp ने बैन किए 22 लाख से ज्यादा इंडियन के अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Join Us icon

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp काफी समय से अपने नियम व शर्तों को लेकर गंभीर दिखाई दे रहा है। कुछ ही महीनों में कंपनी ने कई लाखों अकाउंट्स को ब्लॉक कर इस बात को दर्शाया भी है। कुछ समय पहले फेसबुक ने बताया है कि जून और जुलाई महीने के बीच इंडिया में 30 लाख से भी अधिक व्हाट्सऐप अकाउंट्स को बैन किया गया है। वहीं, इस बार खबर सामने आई है कि सितंबर में व्हाट्सएप ने 22 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इस बात का खुलासा कंपनी की मंथली रिपोर्ट में हुआ है।

क्यों बैन हुए अकाउंट

बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन किया गया है, उन्होंने नियमों को तोड़ा था। WhatsApp ने अपने यूजर्स की सेफ्टी और सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए उन यूजर्स को बैन कर किया है जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया था। व्हाट्सएप की यूजर सेफ्टी रिपोर्ट से पता लगा है कि कुल बैन किए गए अकाउंट्स की संख्या 22 लाख 9 हजार है। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहते तो आइए जानते हैं वह बातें ताकी आप भी बैन से बच पाएं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने जारी किया ये नया और खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

message-call-from-92-code-number-on-whatsapp-be-aware-pakistan-spam

कैसे रखें अपने अकाउंट को सेफ?

अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत कंटेंट को शेयर करता है तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है।अगर आप भी अपने अकाउंट को सेफ रखना चाहते हैं तो इन्हें बिल्कुल न करें। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक

लेटेस्ट वीडियो

ऐसे करें WhatsApp से जुड़ी शिकायत

अगर आप भी व्हाट्सऐप पर मिलने किसी मैसेज, मीडिया या व्यक्ति से परेशान हैं जो WhatsApp Grievance officer यानि इस ऐप के शिकायत अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। व्हाट्सऐप से जुड़ी शिकायतों को [email protected] पर Email किया जा सकता है तथा इनका आधिकारिक फोन नंबर 1800-212-8552 है। वहीं साथ ही Post Box No. 56. Road No. 1, Banjara Hills. Hyderabad – 500 034. Telangana, India पर डाक भी भेजी जा सकती है। इसके अलावा सबसे पहला स्टेप आप व्हाट्सऐप पर ही उस कॉन्टेक्ट को ब्लॉक व रिपोर्ट करने खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here