
व्हाट्सएप सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक बेहद ही लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस ऐप है जिसने पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा किया है। वहीं, स्मार्टफोन एप्लिकेशन होने के नाते व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवा अपने यूजर्स के लिए दिन-प्रतिदन नए फीचर्स को पेश करने के साथ ही पुराने फीचर्स को अपग्रेड करती रहती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अब अपने चार साल पुराने ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर को अपडेट करने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल डिलीट फॉर एवरिवन फीचर के इस्तेमाल से आप 68 मिनट तक किसी भी भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। लेकिन, आने वाले समय में इस सर्विस को अपग्रेड कर कंपनी यूजर्स के लिए भेजे गए मैजेस को डिलीट करने की टाइम लिमिट खत्म करने वाली है। इसका मतलब यह हुआ कि आप जब चाहे अपना भेजा हुआ मेसेज डिलीट कर सकते हैं।
आपको याद दिला दें कि WhatsApp ने साल 2017 में डिलीट फीचर को पेश किया गया था। लेकिन, WhatsApp के अपडेट से जुड़े फीचर्स की जानकारी देने वाले प्लेटफार्म WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि जब चाहे अपना भेजा हुआ मेसेज डिलीट कर सकते हैं। रिपोर्ट में एक Android इंटरफेस पर ये फीचर स्पॉट किया गया है, जिसके साथ ही एक डायलॉग बॉक्स भी शो है जो यूजर्स को यह चुनने के लिए कहेगा कि क्या वे मेसेज को केवल अपने लिए या चैट में सभी के लिए डिलीट करना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने जारी किया ये नया और खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

स्क्रीनशॉट में दिखा रहा मेसेज तीन महीने पुराना है और इसके पीछे की चैट 23 अगस्त की तारीख दिखाती है, जो व्हाट्सएप द्वारा ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर की वर्तमान समय सीमा से कहीं अधिक है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ने की PhonePe और Google Pay को टक्कर देने की तैयारी, UPI पेमेंट पर मिलेगा 51 रुपये का कैशबैक
लेटेस्ट वीडियो
अभी WhatsApp यूजर्स को 68 मिनट और 16 सेकंड में मेसेज डिलीट करना होता है। 2017 में फीचर को पेश करने के बाद एक बार फिर अपग्रेड कर इस फीचर में टाइमर को बढ़ा दिया गया था, जिसमें मेसेज को भेजे जाने के 8 मिनट के भीतर हटाने की क्षमता थी। हालाँकि, लीक से पता चलता है कि भविष्य के अपडेट में टाइमर को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।



















