
टेलिकॉम यूजर्स की मुश्किलें अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में Airtel, Vodafone Idea और Jio द्वारा अपने प्लान की कीमत में इजाफा किए जाने के बाद अब BSNL ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने एक एंट्री लेवल भारत फाइबर (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्लान को हमेशा के लिए बंद करना का ऐलान किया है। कंपनी ने बीएसएनएल 499 एफटीटीएच प्लान को सभी टेलीकॉम सर्किलों में तत्काल प्रभाव से इसे बंद करने की की घोषणा की है। आइए आगे आपको बताते हैं कि इस प्लान में क्या लाभ मिलते थे।
प्लान में मिलते थे ये लाभ
BSNL 499 एफटीटीएच प्लान में यूजर्स को कुल 100जीबी डाटा मिलता था। वहीं, इस प्लान में 100 जीबी की एफयूपी यूजेस लिमिट तक ग्राहकों को 50 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड मिलती थी। इसके बाद ग्राहकों को 2 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड दी जाती थी। इसे भी पढ़ें: BSNL का सरप्राइज: 4 महीने तक इन यूजर्स को फ्री देगा इंटरनेट, जानें क्या है यह ऑफर

इस प्लान को बंद करते हुए कंपनी ने बयान जारी किया है कि पैन इंडिया भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान ‘100GB CUL@Rs499’ को सभी सर्किलों में नए ग्राहकों के लिए वापस ले रहा है। हालांकि, मौजूदा ग्राहकों के लिए यह ब्रॉडबैंड प्लान जारी रहेगा। लेकिन, माना जा रहा है कि ग्राहकों को कुछ दूसरे भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में माइग्रेट किया जा सकता है।

रिचार्ज पर मिल रहा फुल टॉक टाइम
BSNL के 60 रुपए और 110 रुपए के दोनों रिचार्ज पर यूजर्स को फुल वैल्यू ऑफर किया जा रहा है। फुल वैल्यू ऑफर का मतलब है कि इन रिचार्ज पर फुल टॉक-टाइम दिया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
लेटेस्ट वीडियो
BSNL का 399 रुपए वाला प्लान
BSNL ने प्रमोशनल भारत फाइबर (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक फाइबर एक्सपीरियंस 399 रुपए के प्लान को तत्काल प्रभाव से अगले 90 दिनों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको याद दिला दें कि बीएसएनएल ने शुरुआत में इस प्लान को गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल दूरसंचार सर्किलों में लॉन्च किया था।





















