13 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होंगे Infinix Note 11 और Note 11S, कम कीमत में मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Infinix Mobiles ने पिछले महीने ही टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए अपनी Note 11 Series को पेश किया था। इस सीरीज़ में अभी तक Infinix Note 11, Infinix Note 11S और Infinix Note 11i स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब इनफिनिक्स कंपनी अपनी इसी सीरीज़ को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है। आने वाली 13 दिसंबर को इनफिनिक्स नोट 11 सीरीज़ इंडिया में अनाउंस कर दी जाएगी और इसमें इनफिनिक्स नोट 11 और नोट 11एस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

इनफिनिक्स नोट 11 सीरीज़ को कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ किया जा रहा है और इसमें शामिल मोबाइल फोंस की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स की शेयर की जा रही है। कंपनी ने हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर सीरीज़ की इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाली 13 दिसंबर को Infinix Note 11 और Infinix Note 11S भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। कंपनी की ऑफिशियल स्टेटमेंट आते ही इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

Infinix Note 11 की स्पेसिफिकेशन्स

इनफिनिक्स नोट 11 को 6.7 इंच की लार्ज फुलएचडी+ ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 650निट्स ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 100% DCI-P3 सपोर्ट करती है। एंडरॉयड ओएस के साथ यह फोन आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक के हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है।

Infinix Note 11 and Note 11s to launch in india on 13 december know specs price sale offer

Infinix Note 11 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस और एक एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 11 में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करने वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाला Xiaomi Redmi Note 11 4G फोन आ रहा है इंडिया, जानें क्या होगा इस फोन में खास

Infinix Note 11S की स्पेसिफिकेशन्स

यह इनफिनिक्स मोबाइल भी 6.95 इंच की बड़ी फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी96 चिपसेट मौजूद है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी मैमोरी और 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

Infinix Note 11 and Note 11s to launch in india on 13 december know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर + 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here