BSNL Plan पर 1 साल की कीमत में मिल रहा 60 दिन का एक्स्ट्रा लाभ, आज है लास्ट चांस

Join Us icon

आज साल 2021 का आखिरी दिन है कुछ दूरसंचार ऑपरेटर और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर नए साल के जशन को और बड़ा करने के लिए कुछ लिमिटेड समय के लिए अपने वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ विशेष ऑफर दे रहे हैं। इसी क्रम में Reliance Jio के साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी शामिल हैं। Jio की तरह ही BSNL भी अपने एक साल वैधता वाले प्लान में एक्स्ट्रा वैधता ऑफर कर रहा है। हालांकि, मिलने वाले ऑफर का लाभ सिर्फ 31 दिसंबर यानी आज तक ही वैध है। अगर आप भी BSNL के यूजर हैं तो BSNL Rs 2399 प्लान में 60 दिन की एक्स्ट्रा वैधता के लिए आज ही रिचार्ज कराना होगा। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं।

BSNL Rs 2399 prepaid plan

बीएसएनएल 2399 रुपए की कीमत वाले अपने लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान पर हार्ड-टू-मिस ऑफर दे रहा है। आपको बता दें कि किसी ऑफर के अंदर भी कोई अन्य टेलिकॉम कंपनी वर्तमान में उपयोगकर्ताओं को 365 दिनों से अधिक की वैधता नहीं दे रही है। लेकिन, BSNL के 2399 रुपए की कीमत वाला प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ 60 दिनों की एक्सट्रा वैधता मिल रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL अपनाओ की मांग हो रही है तेज, क्या यही है सरकार के लिए सही मौका?

bsnl bad conditions in india govt favouring jio airtel vi private telecom 4g 5g service

आज है आखिरी मौका

हालांकि यह ऑफर आज यानी 31 दिसंबर, 2021 तक उपलब्ध होगा। 2399 रुपये वाले प्लान डेली 3GB अनलिमिटेड डाटा मिल रहा है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को 80 Kbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। वहीं, इस प्लान में किसी नेटवर्क पर प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही 425 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स के साथ-साथ इरोज नाउ कंटेंट भी मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! BSNL के इन Plans में अब मिलेगा ज्यादा डाटा और स्पीड, यहां देखें फुल डिटेल

BSNL का 397 रुपए वाला प्लान

अगर आप लंबी वैधता के साथ BSNL के किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी के 397 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को भी देख सकते हैं, जिसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और फ्री रिंगटोन का लाभ शामिल हैं। साथ ही इस रिचार्ज में 300-दिन की वैधता अवधि के साथ-साथ 30 दिन की सुविधा मिलती है। वहीं, इस कीमत में इतनी वैधता के साथ किसी कंपनी का कोई प्लान में नहीं मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here