50MP कैमरा, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y33T फोन

Join Us icon

Vivo Y33T को आज यानी सोमवार को भारत में कंपनी की किफायती Y सीरीज़ के स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी इससे पहले इंडिया Vivo Y33 और Vivo Y33s को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें Vivo Y33T की तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो वाई33एस स्मार्टफोन का डिस्प्ले मोटे बेजल्स के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है। इस प्राइज़ रेंज में इन दोनों ही चीज़ों की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है। आइए आगे आपको डिवाइस की कीमत और सेल की जानकारी के साथ ही पूरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

Vivo Y33T का प्राइस और सेल

वीवो Y33T की कीमत (8GB + 128GB स्टोरेज) 18,990 रुपए है। यह दो वाइब्रेंट कलर ऑप्शन- मिरर ब्लैक और मिडडे ड्रीम में उपलब्ध होगा। डिवाइस 10 जनवरी 2022 यानी आज से वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटाक्लिक, बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh Battery और 3GB RAM के साथ आ रहा है वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y01, कीमत होगी 8500 के करीब

vivo-y33t

Vivo Y33T की स्पेसिफिकेशन्स

2.5D फ्लैट फ्रैम और 8.0mm स्लिम बॉडी वाले Vivo Y33T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.58-इंच FHD+ (2408*1080) इन-सेल डिसप्ले दी गई है। जो कि काफी शानदार कलर प्रदान करती है। वहीं, इस फोन में आई प्रोटेक्शन मोड है जो कि ब्लू लाइट इफेक्ट को कम करके स्क्रीन के कलर को लाइट रखता है। इसके अलावा Y33T के साइड में मौजूद पावर बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है।

इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि, फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है, जिससे फोन की स्टोरेज को माक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की विशाल बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग और VEG (विवो एनर्जी गार्जियन) तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा डिवाइस में विवो मल्टी-टर्बो 5.0 भी है जो प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मेमोरी का अनुकूलन करता है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM की पावर वाला यह 5G Vivo Phone हुआ 1000 रुपये सस्ता, जानें क्या है नया दाम

फोटोग्राफी के लिए Y33T में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा सेंसर है जो दिन और रात में स्पष्ट तस्वीरें लेता है। रात के फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए, रियर कैमरे में शोर कम करने वाली तकनीक के साथ सुपर नाइट एल्गोरिथम की सुविधा है जो एक ही फ्रेम में कई फ्रेम को जोड़ती है, इस प्रकार आपको कम रोशनी की स्थिति में भी प्रो-लेवल शॉट्स लेने में मदद करती है। बोकेह कैमरे में एक उन्नत एल्गोरिथम है जो विषय को और भी अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पृष्ठभूमि को मूल रूप से धुंधला करता है। सुपर मैक्रो कैमरा सेंसर 4cm के करीब फोकस के साथ हर छोटे ऑबजेक्ट को कैप्चर करता है। वहीं, स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है जो बिल्ट-इन कैमरा सुविधाओं के साथ आता है जिसमें व्यक्तिगत पोर्ट्रेट मोड और सुपर नाइट सेल्फी नॉइज़ रिडक्शन तकनीक शामिल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here