
Xiaomi ने भारत में MIUI 13 को लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने पिछले महीने Android पर आधारित MIUI का लेटेस्ट वर्जन MIUI 13 को पेश किया था। Xiaomi का यह लेटेस्ट एंड्रॉयड स्किन पहले के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस और नए मल्टीटास्टिंग फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। MIUI 13 में शाओमी ने नए डायनमिक और लाइव वालपेपर दिए हैं। यहां हम आपको भारत में शाओमी के MIUI 13 अपडेट, नए फीचर, और रोलआउट शेड्यूल के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
MIUI 13 फ़ीचर्स
शाओमी ने MIUI 13 में कई सारे बदलवाल किए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें की सारे ऑप्टिमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन फीचर्स दिए हैं। MIUI 13 में कंपनी ने कई सारे नए फीचर जैसे – लिक्विड स्टोरेज, ऑटोमाइज्ड मैमोरी, फोकस एल्गोरिद्म, स्मार्ट बैलेंस और साइडबार दिए हैं।

लिक्विड स्टोरेज
शाओमी ने MIUI 13 में लिक्विड स्टोरेज दिया है। यह कोई नई मैमोरी टेक्नोलॉजी नहीं। बल्कि यह मैमोरी में फाइल स्टोर करने का नया तरीक़ा है। कंपनी ने बताया कि लगातार डाँटा के राइटिंग और री-राइटिंग से स्मार्टफ़ोन की मैमोरी कई अलग-अलग हिस्से में बट जाती है, जिसकी वजह से स्टोरेज स्पीड 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। MIUI 13 के लिक्विड स्टोरेज फोन की मैमोरी को डिफ्रेग्मेनटेशन करता है और 60 प्रतिशत तक फ्रेग्मेनटेशन ऑफर करता है। Xiaomi का कहना है कि MIUI 13 वाले स्मार्टफोन की लिक्विड स्टोरेज की मदद से 95% तक रीड और राइटिंग स्पीड बढ़ जाती है।
ऑटोमाइज्ड मैमोरी
MIUI 13 का नया फीचर ऑटोमाइज्ड मैमोरी नया और अपडेट रैम मेनेजमेंट सिस्टम है। यह यूजर के ऐप यूजिंग वीहेवियर और ऐप के रैम यूज को कैटगराइज्ड करता है। इसके साथ ही जरुरत पढ़ने पर गैर जरूरी ऐप्स को बंद कर देता है। इससे फोन की मैमोरी प्रभावित नहीं होती है। यह फीचर यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

फ़ोकस एल्गोरिद्म
MIUI में फोकस एल्गोरिद्म के लिए फास्ट और हाई परफॉर्मेंस के लिए फोकस्ड एल्गोरिद्म दिया गया है। इस फीचर का इस्तेमाल यूजर जरूरत के वक्त कर सकते हैं जब उन्हें फास्ट प्रोसेसिंग की जरूरत होगी।
स्मार्ट बैलेंस
Smart Balance नए MIUI का एक और शानदार फीचर है जो MIUI 13 को पावर इफिसिएंट बनाता है। Xiaomi का कहना है कि MIUI 13 काफी समझदारी से परफॉर्मेंस और पावर कंजमशन को बैलेंस करता है। इससे बैटरी 10 प्रतिशत तक बचती है।
साइडबार
MIUI 13 में दिया गया साइडबार मल्टीटास्किंग को इंप्रूव करता है। इस साइडाबर की मदद से यूजर्स आसानी से ऐप में स्विच कर कर सकते हैं। इस साइडबार को कस्टमाइज करते हुए यूजर्स 10 ऐप्स एड कर सकते हैं।
इन स्मार्टफोन्स को सबसे पहले मिलेगा अपडेट

Xiaomi ने भारत में MIUI 13 को नए वालपेपर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही शाओमी ने भारत में सबसे पहले MIUI 13 का अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट भी शेयर कर दी है। भारत में सबसे पहले Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफ़ोन को MIUI 13 का अपडेट मिलेगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानें क्या होगी खासियत
Mi 11 Ultra
Xiaomi 11T Pro
Mi 11X Pro
Mi 11X
Mi 11 Lite
Xiaomi 11 Lite 5G NE
Redmi Note 10 Pro Max
Redmi Note 10 Pro
Redmi Note 10
Redmi 10 Prime





















