9 फरवरी को लॉन्च होगा Redmi Note 11S

Join Us icon

पॉप्युलर फोन मेकर कंपनी Redmi India ने साफ कर दिया है कि इंडिया में अगले महीने 9 फरवरी को Redmi Note 11S को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फोन पिछले काफी दिनों से चर्चा में है और कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इसके अलावा खबर यह है कि फोन को 108 मेगापिक्सल कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत में Redmi Note 11s की कीमत 20,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Redmi Note 11S India launch

भारत में Redmi Note 11S का लॉन्च 9 फरवरी को होने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट जारी कर दी है। वहीं, Redmi India ने डिवाइस के डिजाइन को भी टीज किया गया है, जिससे ब्लू कलर ऑप्शन और एक फ्लैट फ्रेम का पता चला है। डिवाइस में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। साथ ही कैमरा मॉड्यूल के अंदर एलईडी फ्लैश भी दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi की बड़ी प्लानिंग, 200MP कैमरा वाला दमदार स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर करेगा धमाका

108MP Camera

जैसा कि हमने आपको बताया कि अफवाहों के अनुसार, Note 11S में 108MP का मुख्य कैमरा होगा। यह ISOCELL HM2 सेंसर हो सकता है जो Redmi Note 10 Pro Max में दिया गया था। इसके साथ ही इस डिवाइस में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर, 2MP OmniVision OV2A मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल MIX Fold 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होगी खासियत
redmi-note-11s

Redmi Note 11S स्पेसिफिकेशन्स

गौरतलब है कि Redmi Note 11S इंडिया में Note 11 सीरीज का दूसरा डिवाइस होगा। इससे पहले कंपनी भारतीय मार्केट में Redmi Note 11T 5G को लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा खबर है कि Redmi Note 11S फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल फोन के फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

लेटेस्ट वीडियो

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह Helio G96 चिपसेट हो सकता है। यह भी कहा जाता है कि फोन एंड्रॉइड 11 को बॉक्स से बाहर एमआईयूआई 12.5 पर कार्य करेगा। साथ ही Note 11S के में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी होगी। डिवाइस में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here