
Motorola ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी आने वाली 24 फरवरी को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लाने के साथ ही कंपनी दूसरी ओर एक सस्ते लो बजट मोबाइल फोन के निर्माण में भी लगी है और यह फोन Motorola Moto G22 नाम के साथ बेहद जल्द मार्केट में एंट्री लेने वाला है। ताजा रिपोर्ट में लॉन्च से पहले ही मोटो जी22 का प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।
Motorola Moto G22 की कीमत और लीक स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी22 से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार यह मोटोरोला फोन एक लो बजट 4जी स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 200 यूरो के करीब होगी। जो आने वाले दिनों में विभिन्न बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Moto G22 स्मार्टफोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
Moto G22 Specs:
Helio G37 (no 5G)
6,5″ 1600 x 720 IPS LCD 90 Hz
4 + 64 /
50 MP (f/1.8),
8 MP UW (118° f/2.2),
2 MP Macro/Depth (f/2.4)
16 MP Front (f/2.45)
5000 mAh
185g
microSD
Android 12
White, Iceberg Blue, Cosmic Black
Price ≈ 200€
(Render via @evleaks)@TechnikNewsNET pic.twitter.com/ECqr7KAiSY— Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) February 16, 2022
Moto G22 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोटोरोला मोबाइल 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएग जिसके साथ फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सटेंड भी किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Moto Edge 30 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और खूबियां
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी22 में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस शामिल रहेगा। यह लेंस मैक्रो या फिर डेफ्थ सेंसर हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G22 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola Moto G22 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लीक में बताया गया है कि मोटोरोला मोटो जी22 स्मार्टफोन White, Iceberg Blue और Cosmic Black कलर में मार्केट में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल के लिए अभी इंतजार करना होगा।





















