
मोटोरोला जल्द ही भारत में Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च 24 फरवरी को करने का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। कुछ दिनों पहले MySmartPrice ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के इंडिया बॉक्स प्राइस को लेकर जानकारी शेयर की थी। Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च किए Moto X30 Pro का रिब्रांड वर्जन है। टिपस्टर योगेश बरार ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट्स से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की है।
Moto Edge 30 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च
टिपस्टर योगेशन बरार के मुताबिक, Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन को भारत में सिंगल कॉन्फिग्रेशन – 8GBRAM और 128GB स्टरोज के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन भारत में 5G के 13 बैंड सपोर्ट करेगा। मोटोरोला भारत में इस स्मार्टफोन को कॉस्मिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश करेगा। हालांकि यह फोन भारत में और भी कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है।
Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyU एंड्रॉयड स्किन पर रन करेगा। टिपस्टर ने बताया है कि मोटोरोला इस स्मार्टफोन दो मेजर एंड्रॉयड अपडेट ऑफर करेगा।
कीमत की बात करें तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 45,000 रुपये से 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बॉक्स में रिटेल प्राइस 55,999 रुपये प्रिंट है। इससे अटकलें है कि यह फोन 50,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Best TWS Earbuds under Rs 2000 : शानदार ऑडियो क्वालिटी और बेस्ट बैटरी बैकअप वाले वायरलेस इयरबड्स, देखें लिस्ट
Moto Edge 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full HD+ 10-bit POLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही Edge 30 Pro स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के कैमरा सेटअप में 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा की बात करें तो फोन में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा




















