3 मार्च को लॉन्च होगा रियलमी का नया Realme V25 फोन

Join Us icon

Realme को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘वी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे realme V25 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बीते कुछ दिनों में इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है और आज कंपनी ने स्वयं रियलमी वी25 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। realme V25 आने वाली 3 मार्च को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। इस दिन यह रियलमी मोबाइल चीन में लॉन्च होगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।

Realme V25 को कंपनी सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में ही लॉन्च कर रही है। चाइना में यह रियलमी मोबाइल 3 मार्च की दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार सुबह के 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। रियलमी ने हालांकि अभी तक अपने फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा है लेकिन बीते कुछ दिनों में इस फोन की अनुमानित स्पेक्स सामने आ गई है। बता दें कि रियलमी वी25 स्मार्टफोन कंपनी की इस सीरीज़ के लॉन्च होने वाला सातवां मोबाइल फोन होगा।

64mp camera phone realme V25 to launch on 3 March know Specifications price sale

Realme V25 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी वी25 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के मुताबिक Realme V25 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 619 जीपीयू दिए जाने की बात भी सामने आई है। यह भी पढ़ें : ताकत की इस लड़ाई में कौन जीतेगा जंग! iQOO 9 Pro या फिर OnePlus 10 Pro, देखें एक कंपेरिजन

Realme V25 स्मार्टफोन के तीन रैम वेरिएंट्स टेना पर सामने आ चुके हैं। इनमें 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी दर्शायी गई है। वहीं रियलमी वी25 में 128 जीबी तथा 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि 12 जीबी तक की रैम सपोर्ट करने वाला यह पावरफुल रियलमी फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जाएगा और रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करेगा।

64mp camera phone realme V25 to launch on 3 March know Specifications price sale

फोटोग्राफी के लिए Realme V25 में एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइरमी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट कर सकता है। पावर बैकअप के लिए रियलमी वी25 में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here