Apple iPhone SE 2022 के लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, चौंकाने वाली होंगे दाम

Apple का अपकमिंग iPhone SE 3 2022 को $300 (करीब 22646.25 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

Apple iPhone SE 3 2022 को लेकर बताया जा रहा है कि यह अगले महीने कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल के अपकमिंग अफोर्डेबल iPhone को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो Apple iPhone SE 3 2022 के डिज़ाइन को बदल सकता है, हालांकि इसके चांस काफी कम लगते हैं। एप्पल के अपकमिंग iPhone SE 3 2022 की क़ीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह काफ़ी चौंकाने वाला होगा। Apple iPhone SE स्मार्टफोन के अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर नी जानकारी सामने आई है।

Apple के बारे में बताया जा रहा है कि iPhone SE 3 2022 का तीसरा वेरिएंट मार्च में पेश किया जा सकता है। Samsung पहले ही अपना प्रीमिमय फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S22 को लॉन्च कर चुका है। OnePlus भी अपने प्रीमिमय 10 Pro सीरीज को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ऐप्पल ने फिलहाल कंफर्म नहीं किया है कि वह अपने अगले iPhone SE को कब लॉन्च करेगा।

Apple iPhone SE 2022 की कीमत

लेटेस्ट रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि Apple का अपकमिंग iPhone SE 3 2022 को $300 (करीब 22646.25 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। अगर यह फोन इस कीमत में लॉन्च किया जाता है तो स्मार्टफोन मार्केट को काफी हद तक बदल देगा। इस कीमत पर यह भारत समेत अन्य मार्केट में फ्लैगशिप-किलर स्मार्टफोन के रूप में आ सकता है।

Apple iPhone SE 2022 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Apple iPhone SE 2022 के बारे में कहा जा रहा है कि यह 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। रूमर्स की माने तो ऐप्पल जल्द ही अफोर्डेबल iPad भी लॉन्च किया जा सकता है। Apple के अपकमिंग iPhone SE 3 के बारे में बताया जा रहा है कि यह एप्पल के A15 Bionic प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। ऐप्पल ने पिछले साल iPhone 13 सीरीज के फोन इस प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही iPhone SE 3 को लेटेस्ट iOS सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी और 120W चार्ज के साथ जल्द करेगा एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स की माने तो Apple के अपकमिंग iPhone SE 3 के कैमरा सेटअप को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 12MP का रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। iPhone SE 3 में 7MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus की बड़ी तैयारी, 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here