
Xiaomi ने कंफर्म किया है कि वह भारत में अपनी Redmi Note 11 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है। शाओमी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro और Pro+ 5G मॉडल लॉन्च करेगा। कंपनी ने कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Xiaomi जल्द ही अब ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला Pro+ 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च मॉडल से काफी अलग है। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi Note 11 Pro+ 5G ग्लोबल वेरिएंट स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च होगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन Google Play सपोर्टेड डिवाइस की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में शाओमी का यह फोन मॉडल नंबर 21091116UG के साथ लिस्ट किया गया है। रेडमी नोट सीरीज का यह फोन MediaTek MT6877 चिपसेट के साथ आएगा। रेडमी का यह चिपसेट MediaTek Dimensity 920 SoC के साथ लॉन्च होगा। इस चिपसेट के साथ कंपनी ने भारत में Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
गूगल की लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। Google Play सपोर्टेड डिवाइस वेबसाइट के मुताबिक शाओमी का यह फोन 8GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। हमारा मानना है कि शाओमी का यह फोन अन्य रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकात है। गूगल की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि वनप्लस का यह फोन Full HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। चीन में यह स्मार्टफोन 6.67-इंच के Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। वनप्लस के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन का रिफ्रेस रेट 120Hz है। यह भी पढ़ें : OnePlus की बड़ी तैयारी, 50MP कैमरा और Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां
रेडमी नोट 11 प्रो+ स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 4G के लॉन्च से पहले कई स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानें क्या होंगी खूबियां





















