
Hero Electric ने भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर Hero Eddy को लॉन्च कर दिया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह टू-व्हीलर को रोज़मर्रा की छोटी दूरी की राइड के लिए डिज़ाइन किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस की ज़रूरत भी नहीं है। Hero Electric के लेटेस्ट ई-स्कूटर को 72,000 रुपये (एक्स शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह ई-स्कूटर कई सारे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Hero Eddy फीचर्स
Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने स्पेसिफिक ग्रुप के कस्टमर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह इलेक्ट्रि स्कूटर छोटी दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें Find My Bike, E-Lock, Large Boot Space, Follow Me Headlamps, और Reverse मोड दिया गया है।

Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो कलर ऑप्शन – यल्लो और लाइट ब्लू में लॉन्च किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लो-स्पीड व्हीकल है। ऐसे में इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं है।
Hero Electric का यह लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के पलूशन फ़्री प्रोडक्ट लाइअप का हिस्सा है। हीरो इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन मुंजाल ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के दौरान कहा कि हम Hero Eddy का ऐलान करते हुए काफ़ी रोमांचित है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ पेश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को हैशल फ़्री राइड एक्सपीरियंस के साथ-साथ कार्बन फ़्री राइड को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि Hero Eddy कंसर्ट और रोज़ की जरूरतों के लिए परफैक्ट चॉइस होगी।
Hero Electric की तैयारी

Hero Electric भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक हैं। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए लुधियाना में नई फैक्ट्री का ऐलान किया है। हीरो इलेक्ट्रिक के देशभर में 750 से ज़्यादा सेल और सर्विस आउटलेट हैं। कंपनी काफ़ी तेज़ी से अपने चार्जिंग इंफ्रास्टेक्चर को बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही है। HT की माने तो Hero Electric अब तक अलग-अलग मॉडल के 4.5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बेच चुकी है।





















