
Samsung भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Galaxy F23 को लॉन्च करने को तैयार है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन भारत में 8 मार्च को लॉन्च होना है। सैमसंग के अपकमिंग Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन के बारे में काफी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इसके साथ ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन के लीक रेंडर के जरिए भी सामने आ चुका है कि इसका डिज़ाइन कैसा होगा। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के हैंड्स ऑन इमेज भी सामने आ चुके हैं। अब लॉन्च से ठीक एक दिन पहले एक यूज़र ने Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन का लाइव इमेज शेयर किया है।
ट्वीटर पर शेयर किए अपकमिंग Galaxy F23 स्मार्टफोन का इमेज का फ्रंट और रियर दोनों डिजाइन देखने को मिलता है। सैमसंग के इस फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में काफी स्लिम बैजल देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में वर्टिकल अरेंज कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ट्विटर पर जो इमेज शेयर की गई है वह लाइट ब्लू कलर वेरिएंट की है।
Here’s The EXCLUSIVE Hand’s On Image of Samsung Galaxy F23
It Does Look and Feel Good in Hand Specially This Back?
Retweets are Appreciated @yabhishekhd @HFVUnbox @GyanTherapy @TechQuotesDaily @KaroulSahil @stufflistings @_the_tech_guy @TechTipster_ @Sudhanshu1414 pic.twitter.com/FXz9n3fHlg— Taknikiworld (@SanjayBakutra) March 6, 2022
Samsung Galaxy F23 स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.4-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही फोन में Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। इसके साथ ही टीजर से कंफर्म होता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

सैमसंग के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग Galaxy F23 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 25W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Realme के सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगा महंगे OnePlus वाला शानदार फीचर, लाखों यूजर्स हैं इसके दीवाने
Samsung Galaxy F23 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 6GB/8GB के रैम और 128GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित OneUI 4.1 पर रन कर सकता है। सैमसंग के Galaxy F23 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 20,000 रुपये तक में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन





















