व्हाट्सएप पर मिलेगी मेट्रो की टिकट, बस लिखकर भेजना होगा Hi

Join Us icon

दिल्ली मेट्रो ने कुछ समय पहले क्यूआर टिकट पेश की थी, जिससे यात्री बिना टिकट या कार्ड के यात्रा कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो से एक कदम आगे बढ़ते हुए मुंबई मेट्रो ने ‘व्हाट्सएप पर ई-टिकट’ सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के आने से अब मेट्रो की टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगने का झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा। वहीं, मुंबई मेट्रो वन Whatsapp पर ई-टिकट की पेशकश करने वाला इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) बन गया है। इस बात का दावा प्रैस रिलीज में किया गया है।

इस मैसेज से मिलेगा व्हाट्सएप पर टिकट

फिलहाल टिकट काउंटरों के माध्यम से उपलब्ध “पेपर क्यूआर टिकट” का विस्तार था। इस नई सर्विस का लाभ उठाने के लिए पैसेंजर्स को अपने फोन पर मौजूद व्हाट्सएप ऐप 9670008889 नंबर पर ‘Hi’ मैसेज भेजना होगा।

whatsapp-logo

बता दें कि 2014 से परिचालित, वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मुंबई में पहला मेट्रो रूट है। मुंबई मेट्रो वन में डेली 2,60,000 लोग ट्रेवल करते हैं। वहीं, MMOPL ने यह भी दावा किया कि उसने बैंक कॉम्बो कार्ड, मोबाइल क्यूआर टिकट और लॉयल्टी प्रोग्राम जैसे कई टेक्नोलॉजी इनोवेशन को अपनाया है। वहीं, WhatsApp की ओर से इस बारे में अभी तक कोई कमेंट नहीं आया है। लेकिन, NPCI ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में इस डेवलपमेंट की पुष्टि की। फिलहाल व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक है।

WhatsApp Account Ban

बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप द्वारा कई लाखों अकाउंट बैन किए गए थे। डेवलेपर्स ने बताया है कि व्हाट्सऐप ने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत ये अकाउंट बैन किया हैं। ये आकंड़ें 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के हैं।

लेटेस्ट वीडियो

इस साल मार्च महीने के दौरान भारत में 18,58,000 WhatsApp Account Ban हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं व्हाट्सएप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें भी मिली थी जिनमें 285 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here