
Realme ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन रियलमी ‘क्यू’ सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिन्होंने चीन में एंट्री ली है। ये नए रियलमी मोबाइल फोंस Realme Q5 और Realme Q5 Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। आर्कषक डिजाईन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन रियलमी स्मार्टफोंस में से एक रियलमी क्यू5 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है जो 8GB RAM, Snapdragon 695 5G चिपसेट और 60W fast charging सपोर्ट करता है।
Realme Q5 की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी क्यू5 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पंच-होल स्टाईल पर बनी यह फोन डिसप्ले 600 निट्स ब्राइटनेस, 16.7एम कलर और 401पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। यह फोन Racing Dusk, Glacier Chopping Waves, Phantom कलर में लॉन्च हुआ है।

Realme Q5 को लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 619 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 5जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो रियलमी क्यू5 को 13जीबी की रैम परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें : बेहद ही सस्ते कीमत पर लॉन्च हुआ Redmi 10A, Realme और Samsung पर पड़ेगा भारी
फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू5 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट पोर्टरेट लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सोनी लेंस सपोर्ट करता है।

Realme Q5 डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में आया है जो 5जी के साथ 4जी भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी क्यू5 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
Realme Q5 की कीमत
रियलमी क्यू5 को चीनी बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1399 युआन यानी तकरीबन 16,500 रुपये है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1599 युआन यानी तकरीबन 19,000 रुपये तथा सबसे बड़े 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1799 युआन अर्थात् तकरीबन 21,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।





















