OnePlus Nord 3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, OnePlus Meili की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग हुई शुरू

वनप्लस Nord 3 स्मार्टफोन को जून या जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसरके सात पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

OnePlus ने भारत में OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि वनप्लस जल्द ही एक और स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन Nord ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो OnePlus ने अपने नए नोर्ड सीरीज स्मार्टफोन की प्राइवेट टेस्टिंग शुरू कर दी है। संभव है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में OnePlus Nord 3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Meili की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग शुरू

MySmartPrice की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की माने तो OnePlus इन दिनों भारत में Nord-सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का कोड नेम OnePlus Meili है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अटकलें है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 के नाम से एंट्री कर सकता है।

OnePlus के बारे में कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही OnePlus Nord 2T को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Nord 3 के लॉन्च की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो वनप्लस Nord 3 स्मार्टफोन को जून या जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसरके सात पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अटकलें है कि वनप्लस का यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Tecno Phantom X स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की बात करें तो यह OnePlus Nord 2 का अपग्रेड होगा। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर, 6.43-इंच 90Hz AMOLED डिस्प्ले, 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here