20 मई को इंडिया में लॉन्च होंगे तीन नए Infinix Mobile! कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Join Us icon

Infinix Mobiles अपने इंडियन फैंस के लिए एक बड़े तोहफे की तैयारी कर रही ​है। कंपनी भारत में बिल्कुल नई NOTE 12 series लेकर आ रही है जो आने वाली 20 मई को इंडिया में लॉन्च होगी। इनफिनिक्स नोट 12 सीरीज़ के लिए कंपनी ने Marvel Studios के साथ साझेदारी की है और Doctor Strange in the Multiverse of Madness फिल्म थीम के साथ तीन नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाली है। Infinix NOTE 12 series के तहत 20 मई को इंडिया में Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

इनफिनिक्स इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 20 मई को भारत में अपनी नई नोट 12 सीरीज़ पेश करने वाली है और इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनमें से दो का नाम इनफिनिक्स नोट 12 तथा इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो होगा। लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि सीरीज़ के तहत 6.7 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले वाला फोन आएगा जो एमोलेड पैनल पर बना होगा। वहीं साथ ही Infinix NOTE 12 series में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।

20 may Infinix NOTE 12 series india launch collaboration Doctor Strange in the Multiverse of Madness

Infinix NOTE 12 series की स्पेसिफिकेशन्स

6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले तथा 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का खुलासा करने के साथ ही कंपनी ने Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo समेत सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन की फोटो भी शेयर कर दी है। फोटो से इन तीनों मोबाइल फोंस की लुक का खुलासा भी हो गया है। ये तीनों इनफिनिक्स मोबाइल्स ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेंगे। दो स्मार्टफोंस में जहां 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा वहीं एक स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

20 may Infinix NOTE 12 series india launch collaboration Doctor Strange in the Multiverse of Madness

Infinix Note 12

हाल ही में ग्लोबल मंच पर आए इनफिनिक्स नोट 12 की बात करें तो इस फोन में 6.7-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स Note 12 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और QVGA ऑक्सिलिरी मॉड्यूल दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Infinix XOS 10.6 पर रन करता है। Infinix Note 12 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here