
Samsung जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में F-सीरीज का नया फोन लॉन्च करेगा। सैमसंग जल्द ही Galaxy F13 भारत में लॉन्च करेगा। Samsung ने ई-कॉमर्स पोर्टल Flipkart पर अपकमिंग Galaxy F13 स्मार्टफोन को टीज करते हुए बताया है कि भारत में जल्द ही यह फोन लॉन्च होगा। हालांकि सैमसंग ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर नहीं किया है। Samsung Galaxy F13 स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर पहले से ही जानकारी थी जब कंपनी क़रीब हफ़्ते भर पहले इस फ़ोन का सपोर्ट पेज इंडियन वेबसाइट पर शेयर किया था। यहां हम आपको सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy F13 डिजाइन

सैमसंग के टीजर पोस्टर से अपकमिंग Galaxy स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिलती है। सैमसंग के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में वर्टिकल लेंस दिए गए हैं। सैमसंग के इस फ़ोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।
Samsung Galaxy F13

सैमसंग का अपकमिंग Galaxy F13 स्मार्टफोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। बेंचमार्के डेटाबेस से पता चलता है कि सैमसंग का Galaxy F13 स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर और 4GB की रैम दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy M13

सैमसंग Galaxy F13 स्मार्टफोन Galaxy M13 स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन है। Galaxy M13 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन में Exynos 850 प्रोसेसर और Mali G52 GPU दिया गया है। Galaxy M13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme C30 भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, बेहद सस्ते में मिलेगा फीचर पैक दमदार स्मार्टफोन
सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का सेंसर, 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। इस फ़ोन में साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा।


















