
Anek OTT Release: पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘अनेक’ (Anek) अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इस फिल्म ने देश के उस हिस्से की कहानी को बयां किया है जिसके बारे में लोग न तो जानते हैं और न ही समझते हैं। दरअसल, ‘अनेक’ नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति, रहन-सहन और यहां के लोगों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को बहुत ही दमदार तरीके से दिखाया गया है। आइए आगे जानते हैं कि Netflix पर Anek कब रिलीज होगी।
Anek होगी Netflix पर रिलीज
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि Ayushmann Khurrana Movie Anek को जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन, अभी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ही इस बात की जानकारी भी सामने आ जाएगी। इसे भी पढ़ें: OTT पर आ रही साउथ स्टार महेश बाबू की शानदार फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज
Anek Movie की कहानी
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस फिल्म में एक अंडरकवर कॉप के किरदार में हैं। ये फिल्म मसाला एंटरटेनटर नहीं है तो अगर आप मसाला फिल्मों को शौकीन हैं तो इस फिल्म से निराश हो सकते हैं। लेकिन, आयुष्मान की एक्टिंग आपको इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करती है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद कई लोगों का कहना था कि यह फिल्म सबके लिए नहीं है। लेकिन, अगर आप इस फिल्म की गहराई को समझेंगे तो आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा दोनों की तारीफ करेंगे। इसे भी पढ़ें: इस OTT पर रिलीज होगी Bhool Bhulaiyaa 2, जानें डेट और टाइम

Anke Movie Star Cast
फिल्म में Ayushmann Khurrana के साथ ही andra kevichusa, Manoj Pahwa, जेडी चक्रवर्ती और कुमुद मिश्रा मौजूद हैं। इन सभी का फिल्म में किरदार भी कमाल का है। नॉर्थ ईस्ट के सारे कलाकारों ने कमाल का काम किया है और हर किरदार अपनी छाप छोड़ता है।
Anek Box Office Collection
आपको बता दें कि पिछले महीने के आखिरी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘अनेक’ (Anek) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा की फिल्म (Anek box office collection) ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


















