
Realme GT 2 Master Explorer edition स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। पिछले दिनों कई स्मार्टफ़ोन कंपनियों ने इस प्रोसेसर के साथ अपने फ़्लैगशिप फ़ोन लॉन्च किए हैं। Realme GT 2 Master Explorer स्मार्टफोन कंपनी के रेगुलर Realme GT Master Explorer को रिप्लेस करेगा। यह रियलमी का पहला Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है। रियलमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, LPDDR5X RAM के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह पहला स्मार्टफोन है जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यहां हम आपको रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme GT 2 Master Explorer डिजाइन
रियलमी के “Master Edition” स्मार्टफोन अपने शानदार डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। Realme GT 2 ME स्मार्टफोन को प्लेन लेदर बैक और मैटल चैसिस के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच होल कटआउट और स्लिम बैजल दिए गए हैं। फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Realme GT 2 Master Explorer स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT 2 Master Explorer स्मार्टफोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल), रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रियलमी के इस पोन में X7 ग्राफ़िक चिप दिया गया है। रियलमी का यह फ़ोन क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में डुअल वैपोर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Realme GT 2 ME स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन मात्र 25 मिनट में चार्ज हो जाता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Realme GT 2 Master Explorer में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का माइक्रोस्पोप लेंस दिया गया है जो 40x तक मैग्निफिकेशन सपोर्ट करता है।

Realme GT 2 Master Explorer स्मार्टफोन में Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, WiFi 6E, Bluetooth 5.2, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफ़ोन जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खींची ब्रह्मांड की सबसे डिटेल वाली इमेज, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा
Realme GT 2 Master Explorer की कीमत
Realme GT 2 Master Explorer स्मार्टफोन को तीन कंफीग्रेशन – 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज में पेश किया गया है। ये स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 3,499 युआन (करीब रुपये), 3,799 युआन (करीब रुपये), और 3,999 युआन (करीब रुपये) में पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन ब्राउन, ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा।





















