
Infinix ने भारत में नया अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी Infinix 32-inch Y1 Smart TV लॉन्च किया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्ट टीवी भारत में दस हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने इस टीवी के लॉन्च के साथ दावा किया है कि ये भारत का सबसे अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी है। Infinix ने इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में पिछले साल एंट्री की थी। कंपनी अब तक भारत में दो स्मार्ट टीवी सीरीज Infinix X1 और X3 के 32-इंच से 43-इंच के फ़ुल HD TV लॉन्च कर चुकी है।
लेटेस्ट Infinix 32-इंच Y1 Smart TV स्मार्ट टीवी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस टीवी के साथ कई डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है। इस टीवी को फिलहाल भारत में करीब 8,000 रुपये तक की कीमत कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको इस टीवी के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।
Infinix 32-इंच Y1 Smart TV: कीमत और उपलब्धता
Infinix 32-इंच Y1 Smart TV को भारत में 8,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इनफिनिक्स के इस स्मार्ट टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 18 जुलाई से शुरू होगी। रियलमी का यह टीवी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Infinix 32-inch Y1 Smart TV: ऑफर
लॉन्च ऑफ़र की बात करें तो SBI के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत क़रीब 900 रुपये का डिस्काउंट ऑफ़र किया जा सकता है। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर बॉयर्स को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलता है।
Infinix 32-inch Y1: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix 32-इंच Y1 स्मार्ट टीवी में 32-इंच का HD रेजलूशन (1366 x 768 pixels) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 250 निट्स है। इसके साथ ही फोन में 20W स्पीकर सेटअप दिया गया है जो कि Dolby ऑडियो सपोर्ट करता है। इसके साथ ही डिजाइन की बात करें तो Infinix TV में स्लिम बैजल्स दिए गए हैं।

इनफिनिक्स के इस टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर, 512 MB रैम और 4GB स्टोरेज दिया गया है। इस डीवी में कई सारे ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं, जिसमें Prime Video, Zee5, YouTube, SonyLIV, Aaj Tak, जैसे ऐप्स शामिल हैं। कई सारे ऐप्स को यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन नहीं करता है बल्किन कंपनी के कस्मट ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 100W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 2 Master Explorer, देखें कीमत और फीचर्स
इनफिनिक्स के इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक-एक ऑप्टिकल और LAN पोर्ट दिया गया है। इस टीवी में मिराकास्ट और कास्ट का भी सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी के रिमोट में YouTube, Browser, और Prime Video के लिए शॉर्टकट बटन दिए गए हैं।




















