
मैसेंजिंग ऐप WhatsApp ने लगभग 4 साल पहले Delete for everyone फीचर को पेश किया था। वहीं, अब इस फीचर को अपडेट कर यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया गया है। अब व्हाट्सऐप यूजर्स भेजे हुए मेसेज को 2 दिन के बाद भी सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे। यानी गलती से सेंड हो जाने वाले मैसेज व मीडिया फाईल्स को फीचर के चलते दूसरों की चैट से 2 दिन तक डिलीट किया जा सकेगा। काफी समय से समय लिमिट को बढ़ाने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
WhatsApp पर आया नया फीचर
आपको बता दें कि काफी समय से इसकी बीटा वर्जन में टेस्टिंग चल रही थी। वहीं, अब यह फीचर आज आधिकारिक तौर पर सभी के लिए रोल आउट कर दिया गया है। कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। कंपनी द्वारा किए गए ट्विट में जानकारी दी है, ‘अपने मेसेज के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं? अब आपके पास भेजें गए मेसेज को चैट से हटाने के लिए 2 दिन से अधिक का समय होगा।’ इसे भी पढ़ें: +92 कोड वाले नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाइये सावधान! बज रही है खतरे की घंटी
? Rethinking your message? Now you’ll have a little over 2 days to delete your messages from your chats after you hit send.
— WhatsApp (@WhatsApp) August 8, 2022
WhatsApp यूजर्स के पास अपने मैसेज को डिलीट करने के लिए अब कुल 2 दिन 12 घंटे का समय होगा। पहले की ही तरह यूजर्स को मैसेज डिलीट करने के दो ऑप्शन मिलेंगे Delete for me और Delete for everyone। साथ ही आपको बता दें कि Delete for me के तहत डिलीट हुआ मेसेज सिर्फ आपको नहीं दिखाई देगा और Delete for everyone का ऑप्शन सेलेक्ट करने पर मेसेज न आपकी चैट में नजर आएगा और न ही रिसीवर की चैट में दिखाई देगी। इसे भी पढ़ें: बदल जाएगा WhatsApp यूज़ करने का अंदाज, कंपनी करने वाली है Groups फीचर में यह बड़ा बदलाव

अपडेट करें WhatsApp
अगर आपके फोन में यह फीचर काम नहीं कर रहा तो सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें। इसके लिए अपको अपने ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर व्हाट्सएप पेज पर ‘अपडेट’ बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद लेटेस्ट वर्जन अपके फोन में अपडेट हो जाएगा। वहीं, अगर आपको ‘अपडेट’ बटन दिखाई नहीं देता है, तो आप पहले से ही लेटेस्ट वर्जन पर हैं।





















