
Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन को चीन में MIX Fold 2 और Xiaomi Pad 5 Pro टैबलेट के साथ पेश किया है। शाओमी का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में वैपोर कूलिंग चैंबर दिया गया है। Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन के रियर पैनल के डिजाइन की बात करें तो यह रग्ड फिनिश के साथ आता है। रेडमी के फोन में 108MP प्राइमरी कैमरा और 20MP Sony IMX566 सेल्फी कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और Android 12 OS के साथ पेश किया गया है।
Redmi K50 Ultra कीमत
Redmi K50 Ultra का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ RMB 2,999 (करीब 35,400 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ RMB 3,299 (करीब 39,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। रेडमी के इस फोन तीसरा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ RMB 3,599 (करीब 42,450 रुपये) और चौथा वेरिएंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ RMB 3,999 (करीब 47,200 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन का स्पेशल Mercedes-AMG PETRONAS Formula One Team Summer एडिशन स्मार्टफोन भी पेश किया गया है। यह फोन 12GB + 512GB वेरिएंट के साथ RMB 4,199 (करीब 49,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। रेडमी का यह फोन चीन में 16 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

Redmi K50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
- Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर
- 12GB RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज
- Android 12 OS
- 108MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 20MP फ़्रंट कैमरा
Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 480Hz, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करता है। रेडमी का यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर और Adreno GPU के साथ आता है। रेडमी का यह फोन 8GB LPDDR5 RAM के साथ 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB LPDDR5 RAM के साथ 256GB/512GB 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में कनेक्विटिरी के लिए 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS (L1 + L5), NavIC, USB Type-C, और NFC दिया गया है। इस फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, USB Type-C, Hi-Res audio, Dolby Atmos, और डुअल स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 4500mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Mix Fold 2 फोन, जानें खूबियां

Redmi K50 Ultra फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP Samsung HM6 सेंसर है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और LED फ्लैश, 8MP UW सेंसर और 2MP मैक्रो के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में 20MP Sony IMX596 सेंसर फ्रंट कैमरा दिया गया है।





















